भारत की स्टार ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने इटली के लोनाटो में आयोजित ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ट्रैप स्पर्धा का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद नीरू की इस ऐतिहासिक कामयाबी से उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी बेहद प्रभावित हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि इस खबर को देखकर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में तो दुनिया की बड़ी ताकत है, लेकिन ट्रैप और स्कीट जैसे शॉटगन इवेंट्स कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होते हैं। महिंद्रा के अनुसार, ऐसे इवेंट्स में यूरोपीय देशों और अमेरिका का दबदबा रहा है, जिसके बीच नीरू का गोल्ड जीतना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।
क्वालिफिकेशन में भी दिखाया दम नीरू ने फाइनल में 27 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने फ्रांस की विश्व चैंपियन कैरोल कॉरमेनियर को पछाड़ते हुए यह जीत दर्ज की।
फाइनल से पहले क्वालिफिकेशन राउंड में भी नीरू ने अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने 121 अंकों के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले रिकॉर्ड (118 अंक) से कहीं बेहतर है। हरियाणा के जींद की रहने वाली 26 वर्षीय नीरू इससे पहले 2025 एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीतकर अपनी काबिलियत साबित कर चुकी हैं।
अगला लक्ष्य: लॉस एंजेलिस ओलंपिक अपनी इस कामयाबी के पीछे नीरू ने भोपाल की अकादमी और लंदन में की गई अपनी 10 दिनों की कड़ी ट्रेनिंग का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान वह पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी हुई थीं।
नीरू का कहना है कि यह जीत उन्हें लॉस एंजेलिस ओलंपिक से पहले बड़ा मानसिक संबल देगी। अब उनकी पूरी नजर ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने पर है।
*Couldn’t believe my eyes when I saw this news.
— anand mahindra (@anandmahindra) July 12, 2026
Of course, India is a global force in shooting, but most of our success has come in rifle & pistol events.
Trap and skeet have always been much tougher to crack, demanding a very different ecosystem of ranges, coaching and… pic.twitter.com/K30IKoMMmR
E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला: जबरन थोपे गए फैसले से जनता त्रस्त
मलाई के नाम पर परोसा जा रहा टिश्यू पेपर ? वायरल वीडियो ने उड़ाई लोगों की नींद
रशिया में अनोखी शादी: रोबोट दूल्हा-दुल्हन ने रचाई ऐतिहासिक शादी, ब्रेसलेट पहनकर खाई कसमें!
राम मंदिर चोरी पर अनुपम खेर का मुगल कनेक्शन , बयान सुनकर भड़के यूजर्स
क्या बेंगलुरु का इंदिरानगर यूरोप के शहरों को देता है टक्कर? एक वायरल पोस्ट ने छेड़ी बहस
बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत: घर में घुसकर की घिनौनी बदतमीजी, पीड़िता के छलके आंसू
AI: आतंकवादियों का नया डिजिटल हथियार , हमलों की प्लानिंग से लेकर बम बनाने तक में हो रहा इस्तेमाल
ICC हॉल ऑफ फेम: क्रिकेट के इन दिग्गजों को मिला सर्वोच्च सम्मान, जानें अब तक कितने भारतीयों ने बनाई जगह
चलती ट्रेन की खिड़की पर 9 किलोमीटर तक लटकता रहा मोबाइल चोर! यात्रियों ने सिखाया सबक
रथ यात्रा 2026: 15 या 16 जुलाई? जानिए सही तारीख और उत्सव का पूरा अपडेट