मुंबई की सड़कों से एक बेहद चौंकाने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक महिंद्रा थार चालक को बेखौफ होकर एक के बाद एक दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि थार ड्राइवर बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा है। पहले उसने फ्लाईओवर के नीचे एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी और बिना रुके आगे निकल गया। इसके बाद, फोरलेन सड़क पर उसने फिर से दो बाइक सवारों को कुचलने की कोशिश की और टक्कर मारते हुए भाग निकला।
गाड़ी का नंबर (HR 98 X 5101) हरियाणा का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मुंबई और हरियाणा पुलिस को टैग करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स का पारा सातवें आसमान पर है। लोग ड्राइवर की संवेदनहीनता पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ड्राइवर पर हत्या के प्रयास की धाराएं लगनी चाहिए, ताकि दूसरों को सबक मिले। वहीं, कई लोगों ने तो थार चालकों के व्यवहार पर ही सवाल खड़े कर दिए।
जहाँ अधिकतर लोग चालक को दोषी मान रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने सड़क पर मौजूद दोपहिया चालकों की ड्राइविंग पर भी चर्चा शुरू कर दी। कुछ लोगों का तर्क है कि मुंबई की सड़कों पर अक्सर चार पहिया वाहन लेन का पालन नहीं करते, जिससे बाइक सवारों के लिए खतरा बढ़ जाता है।
हालांकि, बहस के बावजूद यह साफ है कि किसी भी स्थिति में टक्कर मारकर भागना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि पूरी तरह अमानवीय भी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
Dear @police_haryana team,
— Fundamental Investor ™ 🇮🇳 (@FI_InvestIndia) July 9, 2026
Can we please educate this Thar owner in the next 24 hours in such a way that he mends his ways 🥹 ?? He could have stopped to help.
Car number - HR 98 X 5101
How to avoid such behaviour friends?#FI
pic.twitter.com/P6nf9jOLZI
यूरेनियम सप्लाई पर घमासान: कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- बीजेपी को अपना होमवर्क सुधारने की जरूरत
RTO के नाम पर आ रहा है चालान का मैसेज? हो जाएं सावधान, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
एम्बाप्पे का करिश्मा: पेनल्टी चूके, फिर रचा इतिहास; मेसी के विशेष क्लब में शामिल हुए फ्रांसीसी स्टार
दीदी के लिए सियासी झटका : यूसुफ पठान की शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात ने बढ़ाई TMC की बेचैनी
शरद पवार का NDA में स्वागत? केंद्रीय मंत्री के दावे ने महाराष्ट्र की राजनीति में मचाई हलचल
मैं अकेला चोर नहीं, सिस्टम में सब शामिल : निलंबित सब-इंजीनियर का वायरल वीडियो मचा रहा हड़कंप
भारत को यूरेनियम दे रहा ऑस्ट्रेलिया, तिलमिलाए खालिस्तानी; बेतुके दावों पर मचा बवाल
30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी! सोशल मीडिया पर मचा तहलका
CUSB UG एडमिशन 2026: साउथ बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन से काउंसलिंग तक की पूरी जानकारी
खामेनेई के दफन के बाद ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट से दुनिया में हड़कंप