प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे। उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने खेल कूटनीति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।
खेल नहीं, साझा जुनून है क्रिकेट MCG में संबोधन देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट महज एक खेल नहीं, बल्कि एक साझा जुनून है। उन्होंने कहा, आज यहां कोई लास्ट ऑवर का दबाव नहीं है, बल्कि केवल खेल की खुशी और हमारी मित्रता की गर्मजोशी है।
चैंपियंस के लिए तीन मंत्र पीएम मोदी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ और लीजा स्थलेकर की मौजूदगी में कहा कि चैंपियन बनने के लिए टैलेंट, टेम्परामेंट और टेनेसिटी तीनों का होना जरूरी है। वहां मौजूद युवा खिलाड़ियों को देखकर उन्होंने कहा कि यह महज एक एग्जिबिशन मैच नहीं, बल्कि भविष्य के चैंपियंस का ऑडिशन लग रहा है।
भारत में पहली बार होगी बिग बैश लीग पीएम मोदी ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए बताया कि इस साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध टी-20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का उद्घाटन मैच चेन्नई में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब कोई विदेशी क्रिकेट लीग भारत की धरती पर अपना आधिकारिक मैच आयोजित करेगी। यह आयोजन G Day Namaste कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।
2036 ओलंपिक का सपना खेलों के भविष्य पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दिशा में प्रयास कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग का नया रोडमैप दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के नए रास्ते खोलेगा।
शेन वॉर्न स्टैंड का दौरा दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड स्थित शेन वॉर्न स्टैंड का भी दौरा किया और वहां मौजूद इंटरनेशनल मैस्कॉट रूबी द रू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी जानकारी साझा करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
#WATCH | मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, MCG में आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती हैं। एक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा ये एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक साझा जुनून है। लेकिन आज यहां कोई लास्ट ऑवर… https://t.co/WXizp84t6W pic.twitter.com/dusTJazWDI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2026
ममता बनर्जी को जोरदार झटका: TMC छोड़ BJP में आए 3 नेताओं को मिला राज्यसभा टिकट, संसद में बढ़ेगा NDA का दम
थार का भौकाल बना मुसीबत: नदी में फंसने के बाद JCB से निकलवाना पड़ा वाहन
₹2000 के नोट अभी भी हैं पास? RBI ने दी बड़ी राहत, अब ऐसे बदलें अपने गुलाबी नोट
मैं अकेला चोर नहीं, सिस्टम में सब शामिल : निलंबित सब-इंजीनियर का वायरल वीडियो मचा रहा हड़कंप
गुरुग्राम एनकाउंटर: बिल्डर को बंधक बनाने आए दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर, 60 राउंड फायरिंग से दहला सुशांत लोक
रांची एयरपोर्ट पर अब इमरजेंसी इलाज की सुविधा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
मौत को मात! बंद फाटक पार कर रहा था शख्स, गेटकीपर की फुर्ती ने बचाई जान
पत्नी और बच्चों के सामने ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार का लगा जोरदार झटका; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
शूटिंग सेट पर जहरीले कीड़े का हमला: राजेश शर्मा के लिए छलका अक्षय कुमार का दर्द, महादेव से की दुआ
बारिश में टेंट मांगने वाला वीडियो ब्लॉक , कॉकरोच पार्टी के नेता ने सरकार से पूछा- इसमें आपत्तिजनक क्या था?