रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अब स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा बढ़ गया है। यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टर्मिनल भवन में अत्याधुनिक मेडिकल रूम की शुरुआत की गई है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसका विधिवत उद्घाटन किया।
24x7 मिलेगी आपातकालीन सेवा यह मेडिकल रूम भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल, रांची द्वारा संचालित किया जाएगा। यहाँ यात्रियों, एयरलाइंस कर्मियों और सुरक्षा बलों के लिए प्राथमिक उपचार से लेकर आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध रहेगी। टर्मिनल भवन के बाहर एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी तैनात की गई है, जो सुबह 7 बजे से आखिरी उड़ान के प्रस्थान होने तक मुस्तैद रहेगी।
यात्रियों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिलने से यात्रियों का विश्वास बढ़ेगा। भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर आबिद तौकीर ने बताया कि उनकी प्राथमिकता गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने से पहले गोल्डन आवर में बेहतर और त्वरित इलाज मुहैया कराना है।
जमीन मिलते ही रफ्तार पकड़ेगा एयरपोर्ट विस्तार मीडिया से बातचीत में मंत्री संजय सेठ ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि रनवे का विस्तार और पार्किंग की सुविधा जमीन के अभाव में अटकी हुई है। उन्होंने राज्य सरकार से जमीन उपलब्ध कराने की अपील की।
दिसंबर तक पूरा होगा चेकिंग एरिया का काम मंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में चल रहे टर्मिनल चेकिंग एरिया का विस्तार कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, रांची से उड़ानों की कम होती संख्या पर उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट संकट के कारण अस्थायी रूप से विमानों में कटौती हुई है। एयरलाइंस नए विमानों की खरीद कर रही है, जिससे जल्द ही रांची से उड़ानों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
*📍 रांची
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) July 9, 2026
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को एक नई मजबूती मिली है। आज भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल द्वारा स्थापित मेडिकल रूम का शुभारंभ करने का अवसर मिला।
अब यात्रा के दौरान किसी भी यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने या किसी आपात स्थिति में तत्काल प्राथमिक… pic.twitter.com/u65AuA0Ht0
यूरेनियम डील का श्रेय कौन? भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी तीखी जुबानी जंग
मुंबई की सड़कों पर थार का तांडव: दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, बिना रुके भाग निकला ड्राइवर
अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है : राजेश शर्मा के लिए भावुक हुए अक्षय कुमार, महादेव से मांगी सलामती
बेंगलुरु की सड़क पर VIP कोबरा का कब्जा: फन फैलाकर घंटों बैठा रहा सांप, पुलिस को करना पड़ा रेस्क्यू
पुणे में इमारत ढही: मलबे में जिंदगी की जंग, 30 घंटे बाद भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
शूटिंग सेट पर जहरीले कीड़े का हमला: राजेश शर्मा के लिए छलका अक्षय कुमार का दर्द, महादेव से की दुआ
सावधान! WhatsApp पर टिकट दिखाकर यात्रा करना पड़ेगा महंगा, रेलवे ने बदले नियम
टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन: 7 साल में पहली बार लगातार दो टी20 सीरीज हारी भारतीय टीम
वन फिफ्टी की डील पड़ी भारी: लखनऊ में रिश्वत मांगते दरोगा का वीडियो वायरल, हुए सस्पेंड
अयोध्या को नई पहचान: योगी सरकार ने बदली दो नगर पंचायतों की सूरत, अब भरत के नाम से जानी जाएगी भदरसा