अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या दौरे के दौरान विकास की एक नई इबारत लिखते हुए दो प्रमुख नगर पंचायतों के नाम बदलने की बड़ी घोषणा की है। इस फैसले के साथ ही अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक मजबूती देने का प्रयास किया गया है।
नाम बदला, गौरव बढ़ा सीएम योगी ने घोषणा की कि अब भदरसा नगर पंचायत को भरतनगर-भरतकुंड के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बदलाव भगवान राम के छोटे भाई भरत के अद्वितीय त्याग और समर्पण के सम्मान में किया गया है। साथ ही, खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम बदलकर अब मां ज्वाला देवी नगर पंचायत कर दिया गया है।
भरत के त्याग का प्रतीक इस नामकरण के पीछे के महत्व को स्पष्ट करते हुए सीएम योगी ने कहा, दुनिया में भरत जैसा भाई मिलना कठिन है। 14 वर्षों तक भरत जी ने भरतकुंड के पास रहकर प्रभु राम की आज्ञा का पालन किया और उनकी चरण पादुकाओं के माध्यम से अयोध्या का संचालन किया। उनके इसी त्याग को चिरस्थायी बनाने के लिए भदरसा का नाम परिवर्तन किया गया है।
432 करोड़ की सौगात अयोध्या के सोहावल विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी और स्व. मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
विपक्ष पर तीखा हमला विकास के साथ-साथ सीएम योगी ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने अयोध्या की अनदेखी की। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने का आयोजन कर पाप किया था।
सीएम ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस या सपा कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित कर सकती हैं? उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या को एक नई वैश्विक पहचान दी है, जो आज सड़क, रेल और हवाई मार्ग से पूरी तरह जुड़ी हुई है।
*#WATCH | Speaking at a public event in Ayodhya, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, Now, Bhadarsa will be known as Bharatpur-Bharatkund, to honour Bharat - the younger brother of Lord Ram. pic.twitter.com/LS0BgdPhkM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2026
शादी के स्टेज पर टाइगर श्रॉफ की एंट्री! स्टंट देख दूल्हा-दुल्हन के उड़े होश, वीडियो वायरल
कलाकारों का राजनीतिक बयान: सोनाली बेंद्रे ने अली फज़ल और आमिर बशीर के तर्कों को दिया करारा जवाब
यह अपमान बर्दाश्त के बाहर : टीम इंडिया की करारी हार पर भड़के शशि थरूर, BCCI से मांगा जवाब
धमाल 4 रिव्यू: अजय देवगन की कॉमेडी पर बंटे दर्शक, किसी ने कहा क्रिंज तो किसी ने एंटरटेनिंग
चुप कराना है तो मारना होगा: ममता का BJP को खुला चैलेंज, बागियों पर बरसीं मुख्यमंत्री
ट्रंप के दांव के बाद दहला रूस: तेल ठिकानों पर यूक्रेनी ड्रोनों का प्रहार, मास्को में ईंधन का भारी संकट
क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़वा सकते हैं? : अयोध्या में गरजे CM योगी, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
ममता बनर्जी को जोरदार झटका: TMC छोड़ BJP में आए 3 नेताओं को मिला राज्यसभा टिकट, संसद में बढ़ेगा NDA का दम
गुरुग्राम एनकाउंटर: दीपक नंडाल गैंग के 4 शूटर ढेर, रसूखदार बिजनेसमैन को धमकाने आए थे बदमाश
शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा की बिगड़ी तबीयत, अक्षय कुमार ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना