अभिनेता राजेश शर्मा की सेहत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री से चिंताजनक खबर सामने आई है। हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास की आगामी फिल्म फौजी की शूटिंग के दौरान एक कीड़े के काटने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।
अक्षय कुमार का भावुक संदेश राजेश शर्मा के को-स्टार और अभिनेता अक्षय कुमार ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने से मेरे प्यारे दोस्त राजेश की हालत को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। उम्मीद है कि महादेव उन्हें जल्द स्वस्थ करेंगे। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है। अक्षय ने राजेश के साथ अपनी एक पुरानी हस्ती हुई तस्वीर भी शेयर की है।
एआईसीडब्ल्यूए (AICWA) ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से अपील की है कि वे रामोजी फिल्म सिटी स्थित फौजी के सेट पर मौजूद सुरक्षा और स्वच्छता मानकों की जांच करवाएं।
शूटिंग सेट की सुरक्षा पर उठे सवाल एआईसीडब्ल्यूए का कहना है कि फिल्म उद्योग का यह नैतिक और कानूनी दायित्व है कि वह कलाकारों और तकनीशियनों को सुरक्षित कार्य-वातावरण प्रदान करे। रिपोर्टों के अनुसार, राजेश शर्मा की हालत अभी भी गंभीर है और वे गहन चिकित्सा निगरानी में हैं।
जिम्मेदारी तय करने की मांग एसोसिएशन ने आगे मांग की है कि जांच में यह पता लगाया जाए कि क्या शूटिंग स्थल पर उचित चिकित्सा प्रोटोकॉल और स्वच्छता का पालन किया गया था। एआईसीडब्ल्यूए ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रबंधन की ओर से कोई भी लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, फिल्म के निर्माताओं से यह भी कहा गया है कि वे राजेश शर्मा के इलाज का पूरा खर्च उठाएं और उनके पूर्ण स्वस्थ होने तक हर संभव सहायता प्रदान करें।
Very concerned to hear about my dear friend Rajesh’s health condition after an insect bite while shooting. Hope Mahadev blesses him with fast and complete recovery. Jaldi theek ho ja yaar, abhi saath baith ke bhot hansna hai. pic.twitter.com/n8yH6IYxKH
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 9, 2026
कलबुर्गी हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग का कहर: लंच के बाद 15 छात्र बीमार, मचा हड़कंप
क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़वा सकते हैं? : अयोध्या में गरजे CM योगी, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
जल्दी ठीक हो जा यार, साथ बैठकर बहुत हंसना है : राजेश शर्मा की गंभीर हालत पर अक्षय कुमार ने जताई चिंता
ईरान में अमेरिकी हमले: चाबहार पोर्ट को नुकसान, क्या भारत ने बनाई इस प्रोजेक्ट से दूरी?
दिल्ली के स्कूलों में अब अनिवार्य होगी गुड टच-बैड टच की क्लास, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
सेना प्रमुख का फ्रंटलाइन दौरा: पुंछ-राजौरी से एलओसी तक जांची युद्धक तैयारी
मेलबर्न के मैदान पर मोदी-अल्बनीज का क्रिकेट कनेक्शन , स्टीव वॉ भी रहे मौजूद
बिहार में सियासी हलचल: CM आवास पर एनडीए की बड़ी बैठक, मिशन 2025 की तैयारी या कुछ और?
मेरठ हत्याकांड पर मायावती का बड़ा हमला: मगरमच्छ के आंसू बहाने से न्याय नहीं मिलता
ललिता गौतम हत्याकांड: मायावती का बड़ा बयान, कहा- कुछ पार्टियां पिछड़े वर्ग को उकसाकर कर रहीं राजनीति