अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। बीकापुर में 432 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए उन्होंने सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में पुरानी घटनाओं को याद दिलाते हुए कहा, जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्होंने ही हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप किया था।
उन्होंने चुनौती देते हुए पूछा कि क्या समाजवादी पार्टी या कांग्रेस में इतनी हिम्मत है कि वे किसी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा सकें? उन्होंने कहा कि अगर वे वहां ऐसा नहीं करवा सकते, तो अयोध्या में धार्मिक स्थलों की मर्यादा के साथ खिलवाड़ क्यों किया गया?
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या को उपेक्षा का शिकार बनाया गया। यहां न पर्याप्त बिजली थी, न सड़कें और न ही पानी की सुविधा। आज अयोध्या की गलियां चमक रही हैं और इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शहर जुड़ चुका है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग आज अयोध्या के विकास का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे अपने कार्यकाल में यह सब नहीं कर पाए। उन्हें महर्षि वाल्मिकी के नाम पर एयरपोर्ट और निषादराज गुह के नाम पर बने रैन बसेरे से चिढ़ है।
योगी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के ऐतिहासिक मिलन स्थल की जमीन को वक्फ बोर्ड के नाम पर कब्जा कराने की साजिश रची थी।
अंत में सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में हर संभव बाधा खड़ी की, राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और रामभक्तों पर गोलियां तक चलवाईं।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आने के बाद आज भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अयोध्या अब किसी के दबाव या तुष्टीकरण का मोहताज नहीं है, बल्कि यह अपने गौरवशाली इतिहास की ओर तेजी से बढ़ रही है।
*#WATCH | Speaking at a public event in Ayodhya, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, For a long time, Ayodhya was ignored. Those who talk about devotion today had organised the offering of namaz on the steps of Hanuman Garhi. Will Congress or Samajwadi Party ever be able to… pic.twitter.com/Yf2FPRm1EK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2026
मेटा का नया AI टूल सवालों के घेरे में: क्या आपकी तस्वीरें अब सुरक्षित नहीं हैं?
सरकार ने क्यों ब्लॉक किया छात्रों का वीडियो? जंतर-मंतर पर तिरपाल की गुहार बनी अपराध
किस्मत के धनी श्रेयस अय्यर: टॉस में रचा इतिहास, पर जीत के लिए तरसी टीम इंडिया
मॉनसून की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 15 जुलाई से देश में घटने वाली है बारिश, IMD की नई चेतावनी
फ्रांस की जीत के बीच एम्बाप्पे की चोट ने बढ़ाई धड़कनें, सेमीफाइनल से पहले आया बड़ा अपडेट
गुरुग्राम एनकाउंटर: SGT यूनिवर्सिटी फाउंडर के बेटे को रंगदारी के लिए बनाया था निशाना, 60 राउंड फायरिंग में 4 शूटर ढेर
फीफा सेमीफाइनल: फ्रांस की जीत के बाद लंदन में भड़का बवाल, हिंसक भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं, सरकार का बड़ा एक्शन
अय्यर की वीरता भी ना बचा सकी भारत की लाज, इंग्लैंड के हाथों मिली करारी हार
कमरगंज स्कूल में छात्रों की भीड़ का संकट: दो पालियों में पढ़ाई की मांग, लापरवाह हेडमास्टरों पर बरसीं बीईओ