कमरगंज स्थित उच्च माध्यमिक और मध्य विद्यालय के हालात बेपटरी नजर आ रहे हैं। बीईओ तनु कुमारी ने स्कूल परिसर का सघन निरीक्षण किया, जिसमें बुनियादी ढांचे की भारी कमी और प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है।
एक कमरे में सिमटी शिक्षा, 600 बच्चे और 10 कमरे स्कूल की स्थिति काफी चिंताजनक है। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बीईओ को बताया कि एक ही भवन में दो स्कूल चल रहे हैं। कुल 10 उपलब्ध कमरों में से 5 में मध्य विद्यालय के 310 बच्चे और मात्र 2 कमरों व बरामदे के सहारे उच्च माध्यमिक की 327 छात्राएं पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
दो पालियों में संचालन ही एकमात्र विकल्प विद्यालय के पास अतिरिक्त भूमि नहीं होने के कारण नए कमरों का निर्माण संभव नहीं है। जगह की इस भारी कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अब प्रबंधन ने स्कूल को दो पालियों (सुबह और दोपहर) में चलाने की मांग की है। बीईओ ने स्थिति की रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय (DEO) को भेज दी है ताकि जल्द अनुमति मिल सके।
गनगनिया स्कूल में गंदगी देख भड़कीं बीईओ कमरगंज के बाद बीईओ ने मध्य विद्यालय गनगनिया और जहांगीरा का औचक निरीक्षण किया। गनगनिया स्कूल में फैली गंदगी और अव्यवस्था पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक को जमकर फटकार लगाई। उन्हें स्वच्छता, डस्टबिन की व्यवस्था और इको क्लब को सक्रिय करने का सख्त अल्टीमेटम दिया गया है।
जहांगीरा स्कूल में अंधेरे पर नाराजगी मध्य विद्यालय जहांगीरा की कक्षाओं में व्याप्त गंदगी और बिजली-प्रकाश की कमी देखकर बीईओ ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी प्रधानों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर इन कमियों को दूर कर रिपोर्ट सौंपें, अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बीआरसी लेखापाल पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
*पटना: राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने लिया बड़ा फैसला. कहा- अब राजस्व विभाग के सारे काम ऑनलाइन होंगे.#Bihar #Revenue #DigitalIndia #Governance #prabhatkhabar @DilipJaiswalBJP @BJP4India pic.twitter.com/uBeowXzu1R
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 8, 2026
मुझे चुप कराने के लिए आपको मुझे जान से मारना पड़ेगा , ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा प्रहार
किस्मत के धनी श्रेयस अय्यर: टॉस में रचा इतिहास, पर जीत के लिए तरसी टीम इंडिया
मेलबर्न के मैदान पर मोदी-अल्बनीज का क्रिकेट कनेक्शन , स्टीव वॉ भी रहे मौजूद
जोफ्रा आर्चर का ब्रह्मास्त्र और वैभव सूर्यवंशी का टूटा सपना: फिर शॉर्ट बॉल के जाल में फंसे युवा बल्लेबाज
यूरेनियम सप्लाई पर घमासान: कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- बीजेपी को अपना होमवर्क सुधारने की जरूरत
दिल्ली के स्कूलों में अब गुड टच-बैड टच की पढ़ाई: सुरक्षित बचपन के लिए सरकार का बड़ा अभियान
टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन: 7 साल में पहली बार लगातार दो टी20 सीरीज हारी भारतीय टीम
बेटी की शादी संपन्न, पिता ने छोड़ी दुनिया: कन्यादान के बाद पेड़ से लटकी मिली लाश
श्री रामभूमि में अशोक सिंघल के किरदार में दिखेंगे अनुपम खेर, क्या फिल्म में उठेगा चढ़ावा चोरी का मुद्दा?
बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट: 12 और 13 जुलाई को 17 जिलों में बरसेंगे बादल