बच्चों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली सरकार ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जुलाई महीने को POCSO अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत दिल्ली के सभी स्कूलों में बच्चों को गुड टच और बैड टच का पाठ पढ़ाया जाएगा।
सिर्फ एक प्रोग्राम नहीं, रोज की पढ़ाई का हिस्सा यह सरकार का एक बार का अभियान नहीं है, बल्कि कोशिश है कि सुरक्षा के ये नियम स्कूल की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनें। इस महीने के भीतर सभी स्कूलों को तीन मुख्य काम पूरे करने होंगे। इसमें बच्चों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित करना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू करना और 15 दिन के भीतर सरकार को इसकी अनुपालन रिपोर्ट भेजना शामिल है।
बाल सुरक्षा समिति बनाएगी कवच 31 जुलाई तक दिल्ली के सभी 5,633 स्कूलों में चाइल्ड सेफ्टी कमिटी का गठन अनिवार्य कर दिया गया है। इस समिति में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों और स्टाफ को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही, सभी स्कूल स्टाफ को POCSO एक्ट और सुरक्षा नियमों की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे बच्चों की संवेदनशीलता को बेहतर समझ सकें।
चेकलिस्ट से पुख्ता होगी सुरक्षा सरकार ने दिल्ली भर के स्कूलों—चाहे वह सरकारी हों, MCD, NDMC, कैंट बोर्ड या निजी स्कूल—के लिए एक स्टूडेंट सेफ्टी चेकलिस्ट जारी की है। यह चेकलिस्ट NCPCR और DCPCR के दिशा-निर्देशों के आधार पर तैयार की गई है, ताकि सुरक्षा मानकों में कोई ढिलाई न रहे।
क्या-क्या सीखेंगे बच्चे? स्कूली काउंसलर्स बच्चों को सरल भाषा में इन विषयों पर जागरूक करेंगे:
अभिभावकों के लिए अहम जानकारी अगर किसी बच्चे के साथ गलत व्यवहार होता है, तो सबसे पहले स्कूल की चाइल्ड सेफ्टी कमिटी या EVGC काउंसलर से संपर्क करें। इसके अलावा, अभिभावक सीधे DCPCR हेल्पलाइन या पुलिस की मदद ले सकते हैं। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि हर बच्चा स्कूल में सुरक्षित महसूस करे और डर के बजाय निडर होकर अपनी बात कह सके।
Delhi’s POCSO Awareness Month is more than an awareness drive.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 9, 2026
This July, every school in Delhi will conduct Good Touch & Bad Touch awareness sessions, implement mandatory child safety protocols, and submit compliance reports within 15 days.
Supported by parents, teachers,… pic.twitter.com/WmcQKu3K8n
गुरुग्राम में दहला गैंगवार: पुलिस मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर
बुलंदशहर में कुदरत का कहर: मस्जिद की दीवार गिरने से 3 की मौत, मातम में बदला इलाका
चुप कराना है तो मारना होगा: ममता का BJP को खुला चैलेंज, बागियों पर बरसीं मुख्यमंत्री
बीसीसीआई का महाप्लान: टीम इंडिया के प्रदर्शन का होगा रिव्यू, गंभीर और खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज!
BSNL का नया सैटेलाइट फोन: 1.34 लाख रुपये की कीमत, नेटवर्क न होने पर भी रहेगा संपर्क
पुणे में इमारत ढही: मलबे में जिंदगी की जंग, 30 घंटे बाद भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
ललिता गौतम हत्याकांड: मायावती का बड़ा बयान, कहा- कुछ पार्टियां पिछड़े वर्ग को उकसाकर कर रहीं राजनीति
कैब में सिगरेट पीने पर अड़ा यात्री, ड्राइवर का नो-नॉनसेंस अंदाज देख दंग रह गई दुनिया
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एमबाप्पे की दहाड़ से थर्राया मोरक्को, गोल्डन बूट की रेस में मेसी को मिली भारी टक्कर
अली खामेनेई का अंतिम संस्कार: 132 दिनों बाद सुपुर्द-ए-खाक, युद्ध के साये में दी गई विदाई