अगर आप ट्रेन में सफर के दौरान टिकट के लिए व्हाट्सऐप (WhatsApp), स्क्रीनशॉट या पीडीएफ फाइल पर निर्भर हैं, तो सतर्क हो जाएं। भारतीय रेलवे ने RailOne App से बुक किए गए अनारक्षित (Unreserved) टिकटों को लेकर नए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब यात्रा के दौरान सिर्फ ओरिजिनल डिजिटल टिकट ही मान्य होगा।
अब क्या है बुकिंग का नया नियम? रेलवे के स्पष्ट निर्देश हैं कि यात्रा के दौरान टिकट की कॉपी या किसी मैसेजिंग ऐप पर भेजा गया टिकट मान्य नहीं माना जाएगा। टीटीई (TTE) या टिकट चेकिंग स्टाफ को टिकट दिखाते समय आपको उसी मोबाइल का उपयोग करना होगा, जिससे टिकट बुक किया गया था। टिकट आपके उसी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मौजूद होना चाहिए, जिससे बुकिंग की गई है। इसके साथ ही एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) रखना भी अनिवार्य है।
ये टिकट हो जाएंगे अवैध यदि आप टीटीई को निम्नलिखित में से कोई भी चीज दिखाते हैं, तो उसे वैध नहीं माना जाएगा और आपको जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है:
रेलवे ने क्यों उठाया ये कदम? टिकट चेकिंग के नियमों में बदलाव का मुख्य कारण धोखाधड़ी को रोकना है। रेलवे का मानना है कि टिकट के स्क्रीनशॉट और व्हाट्सऐप पर शेयर करने से जालसाजी की आशंका बनी रहती है। इन नए नियमों के जरिए रेलवे यह सुनिश्चित करना चाहती है कि यात्रा करने वाला यात्री ही टिकट का असली मालिक हो।
जुर्माने से बचने के लिए क्या करें? सफर से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास RailOne App चालू है और उसमें टिकट सही तरीके से अपडेटेड है। यदि आप नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो रेलवे दंडित कर सकती है या नियमानुसार अन्य कठोर कार्रवाई भी की जा सकती है। यात्रा शुरू करने से पहले ऐप में लॉग-इन करके अपना ओरिजिनल टिकट चेक कर लें।
व्हाट्सएप पर आया टिकट दिखाना पर्याप्त नहीं, रेलवे के नियम जानना है ज़रूरी!
— South East Central Railway (@secrail) July 8, 2026
RailOne App से बुक किया गया अनारक्षित टिकट केवल उसी पंजीकृत मोबाइल पर वैध माना जाता है, जिससे टिकट जारी हुआ हो। यात्रा के दौरान उक्त मोबाइल के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना भी अनिवार्य है। व्हाट्सएप,… pic.twitter.com/5n45Jgdq4c
₹2000 के नोट अभी भी हैं पास? RBI ने दी बड़ी राहत, अब ऐसे बदलें अपने गुलाबी नोट
बेलगावी में RSS का महामंथन : संगठनात्मक बदलाव और राम मंदिर विवाद पर टिकी सबकी निगाहें
ललिता गौतम हत्याकांड: मायावती का बड़ा बयान, कहा- कुछ पार्टियां पिछड़े वर्ग को उकसाकर कर रहीं राजनीति
टी20 इंटरनेशनल में अक्षर पटेल का शानदार शतक , विराट-रोहित के खास क्लब में बनाई जगह
फैन ऑटोग्राफ लेने आई और ले गई दिल: किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं सुनील गावस्कर की लव स्टोरी
लॉकअप 2: श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, कुशाल टंडन पर लगाया धोखा देने का आरोप
इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार: टीम इंडिया की लुटिया डुबोने वाले वो 5 विलेन
ट्रंप के दांव के बाद दहला रूस: तेल ठिकानों पर यूक्रेनी ड्रोनों का प्रहार, मास्को में ईंधन का भारी संकट
दादा की रसोई: जब नाती की जिद पर सीएम रेवंत रेड्डी ने खुद बेलीं गरमा-गरम पूरियां
गाजियाबाद में आसमानी आफत : भारी बारिश के बीच सड़कों पर बहती दिखीं लाशें, 2 बच्चों समेत 5 की मौत से मचा कोहराम