तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी इन दिनों अपनी राजनीतिक व्यस्तताओं से दूर एक बेहद निजी और सुकून भरे पल को लेकर चर्चा में हैं। सत्ता के गलियारों में सख्त फैसले लेने वाले मुख्यमंत्री का एक ऐसा रूप सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई गदगद है। उन्होंने अपने तीन वर्षीय नाती रियांश के लिए खुद रसोई में पहुंचकर पूरियां बनाईं।
नाती की जिद और सीएम का प्यार मामला तब शुरू हुआ जब छोटे रियांश ने नाश्ते में पूरी खाने की इच्छा जताई, लेकिन एक शर्त के साथ। रियांश ने साफ कह दिया, दादा, आप बनाओगे तभी खाऊंगा। अपने नाती की मासूम जिद को टालना मुख्यमंत्री के लिए मुमकिन नहीं था। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, वे तुरंत रसोई में पहुंचे और शेफ की भूमिका में आ गए।
किचन में दिखी दादा-नाती की जुगलबंदी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुख्यमंत्री बेलन से आटा बेलते और कड़ाही में पूरियां तलते हुए दिखाई दे रहे हैं। रियांश रसोई के स्लैब पर बैठकर बड़े गौर से अपने दादा को खाना बनाते देख रहा है। इस दौरान दोनों के बीच बेहद प्यारी बातचीत भी हुई। जब मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या ये पूरियां उसके लिए काफी हैं, तो रियांश ने बड़ी मासूमियत से कहा कि नानी के लिए भी पूरी जरूर बननी चाहिए।
सोशल मीडिया पर छाईं सीएम की तस्वीरें मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने खुद इस वाकये का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर साझा किया है। उन्होंने इसे अपने व्यस्त जीवन के कुछ सबसे सुकून भरे पल बताया। सीएम ने लिखा, दोषिट में हंसी, हाथ में आटा और बिना आकार की गोल-मटोल पूरियां... इन यादगार पलों ने दिन की थकान मिटा दी।
नेताओं की छवि से हटकर एक मानवीय चेहरा एक मुख्यमंत्री का इस तरह आम आदमी की तरह घर की रसोई में अपने परिवार के साथ समय बिताना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सीएम की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रियांश, रेवंत रेड्डी की इकलौती बेटी का बेटा है और दादा-नाती के इस गहरे लगाव ने कई लोगों का दिल जीत लिया है।
తాత.. నువ్వు పూరీలు వేస్తేనే తింటా అని మనవడు అడిగితే తప్పుతుందా?
— Revanth Reddy (@revanth_anumula) July 9, 2026
పక్కన మనవడు, చేతిలో పిడికెడు పిండి, దోసిట్లో నవ్వులు, గుండ్రంగా లేని డజన్ పూరీలు...
బిజీ బిజీగా సాగుతున్న ప్రజా జీవితంలో.. మనవడితో కలిసి పూరీలు వేస్తూ గడిపిన ఈ కొన్ని క్షణాలు, మధుర జ్ఞాపకాలు..#Family pic.twitter.com/TXDbufWCdY
मुझे चुप कराने के लिए आपको मुझे जान से मारना पड़ेगा , ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा प्रहार
अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं, सरकार का बड़ा एक्शन
MCG में गूंजा भारत-ऑस्ट्रेलिया का स्पोर्ट्स मंत्र : पीएम मोदी ने लॉन्च किया ऐतिहासिक रोडमैप
शंकराचार्य के चरणों में अखिलेश यादव: असली सनातनी के दावे से यूपी की राजनीति में हलचल
9 साल की अमायरा की चीखें अनसुनी, CCTV फुटेज ने खोली स्कूल की पोल
मानसून का रौद्र रूप: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, 11 राज्यों में भारी बारिश का खतरा
पत्नी और बच्चों के सामने ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार का लगा जोरदार झटका; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
BSNL का नया सैटेलाइट फोन: 1.34 लाख रुपये की कीमत, नेटवर्क न होने पर भी रहेगा संपर्क
गुरुग्राम एनकाउंटर: SGT यूनिवर्सिटी फाउंडर के बेटे को रंगदारी के लिए बनाया था निशाना, 60 राउंड फायरिंग में 4 शूटर ढेर
गुरुग्राम एनकाउंटर: बिल्डर को बंधक बनाने आए दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर, 60 राउंड फायरिंग से दहला सुशांत लोक