क्या आपकी अलमारी या लॉकर में अभी भी 2000 का कोई नोट दबा हुआ है? अगर हां, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया है कि ये नोट अब भी लीगल टेंडर (कानूनी रूप से वैध) हैं। इनकी वैल्यू खत्म नहीं हुई है।
बाजार से लगभग गायब हुए नोट 19 मई 2023 को जब RBI ने इन नोटों को चलन से बाहर करने का फैसला किया था, तब बाजार में करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोट थे। अप्रैल 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, अब बाजार में मात्र 5,451 करोड़ रुपये के नोट ही बचे हैं। यानी देश के 98.47% नोट वापस बैंक सिस्टम में आ चुके हैं।
नोट बदलने के 3 आसान तरीके यदि आपके पास अभी भी ये नोट हैं, तो आप नीचे दिए गए तरीकों से इनका निपटारा कर सकते हैं:
RBI ऑफिस में जाएं: देश भर में मौजूद RBI के 19 इश्यू ऑफिसों में जाकर आप सीधे अपने नोट बदल सकते हैं। वहां आपको बदले में 500, 200 या 100 रुपये के वैध नोट तुरंत दे दिए जाएंगे।
बैंक खाते में जमा करें: आप इन 19 दफ्तरों में जाकर फॉर्म भरकर नोट जमा कर सकते हैं। इसके बाद आपके नोटों की कुल वैल्यू आपके बैंक खाते (बचत या चालू) में सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इंडिया पोस्ट का लें सहारा: अगर आप RBI ऑफिस से दूर रहते हैं, तो सबसे आसान तरीका डाक विभाग है। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से बीमाकृत डाक (Insured Post) के जरिए अपने नोट किसी भी RBI इश्यू ऑफिस में भेज सकते हैं। नोट मिलते ही RBI आपकी राशि आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर देगा।
RBI ने साफ किया है कि आम लोगों को इन नोटों को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। ये प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और सरल है।
Most ₹2000 banknotes in circulation have already been returned, but if you still have one, here s what you should know:
— ReserveBankOfIndia (@RBI) July 9, 2026
- ₹2000 banknotes continue to be legal tender
- You can exchange them at the 19 RBI Issue Offices
- You can also send them through India Post to any RBI… pic.twitter.com/5k5AShAXSF
इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार: टीम इंडिया की लुटिया डुबोने वाले वो 5 विलेन
17 दिन, 41 जान और एक इंटरनेशनल हीरो : सिल्क्यारा टनल हादसे पर फिल्म बनाएंगे आमिर खान
दिल्ली के स्कूलों में अब गुड टच-बैड टच पर अनिवार्य शिक्षा, 15 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट
30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी! सोशल मीडिया पर मचा तहलका
मौत के बाद भी जंग का साया: खामेनेई का शव फाइटर जेट्स की सुरक्षा में ईरान पहुँचा, तनाव चरम पर
फीफा सेमीफाइनल: फ्रांस की जीत के बाद लंदन में भड़का बवाल, हिंसक भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
क्या ₹70 में मिल सकता है पेट्रोल? AAP का दावा, केंद्र सरकार पर उठाए सवाल
वैभव सूर्यवंशी की फ्लॉप हैट्रिक : जोफ्रा ऑर्चर के शॉर्ट गेंद जाल में फिर फंसे युवा बल्लेबाज
9 साल की अमायरा की चीखें अनसुनी, CCTV फुटेज ने खोली स्कूल की पोल
ललिता गौतम हत्याकांड: मायावती का बड़ा बयान, कहा- कुछ पार्टियां पिछड़े वर्ग को उकसाकर कर रहीं राजनीति