बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत एक नई और बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार वे पर्दे पर उत्तराखंड की उस ऐतिहासिक घटना को उतारने जा रहे हैं, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था।
क्या है फिल्म का नाम और कॉन्सेप्ट? आमिर खान प्रोडक्शंस, माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और कबीर खान फिल्म्स ने मिलकर एक नई फिल्म सिल्क्यारा 41 (Silkyara 41) का एलान किया है। यह फिल्म साल 2023 में उत्तराखंड के सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के साहसी बचाव अभियान पर आधारित होगी।
दो देशों का साझा प्रयास यह फिल्म भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक शानदार सिनेमाई सहयोग का उदाहरण है। इस फिल्म की पटकथा मशहूर ऑस्ट्रेलियाई स्क्रीनराइटर एंड्रयू अनास्टासियोस ने लिखी है, जो अपनी फिल्म द वॉटर डिवाइनर के लिए जाने जाते हैं।
अर्नोल्ड डिक्स की कहानी इस फिल्म का मुख्य केंद्र अंतरराष्ट्रीय टनलिंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स होंगे। 17 दिनों तक चले उस कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन में अर्नोल्ड डिक्स ने अहम भूमिका निभाई थी। उनकी सूझबूझ और अंतरराष्ट्रीय तकनीक के इस्तेमाल ने ही 41 मजदूरों की जान बचाई थी।
कबीर खान संभालेंगे निर्देशन बजरंगी भाईजान और 83 जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक कबीर खान इस प्रोजेक्ट की कमान संभालेंगे। सच्ची घटनाओं को पर्दे पर उतारने में माहिर कबीर खान से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
17 दिनों का संघर्ष साल 2023 में सिल्क्यारा टनल में हुए हादसे के दौरान देश भर की निगाहें उस रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी थीं। रेट माइनर्स (Rat miners) से लेकर आधुनिक मशीनों तक, सरकार और एजेंसियों ने मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 17 दिन तक दिन-रात मेहनत की थी। अब इसी संघर्ष को दर्शक सिनेमाघरों में देख सकेंगे।
कास्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार फिलहाल फिल्म के मेकर्स ने मुख्य कलाकारों के नामों का खुलासा नहीं किया है। कौन सा कलाकार अर्नोल्ड डिक्स की भूमिका निभाएगा या अन्य किरदारों में कौन नजर आएगा, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
Amidst the ongoing India–Australia Leaders’ Summit, a landmark cinematic collaboration takes centre stage.
— Indian Film Festival of Melbourne (@IFFMelb) July 10, 2026
Proud to announce Silkyara 41, an ambitious Indo-Australian co-production between Aamir Khan Productions, Kabir Khan Films, and Mind Blowing Films, pic.twitter.com/IL7EqftnAo
ड्रग्स कनेक्शन: जीतू पटवारी के भाई से पुलिस की लंबी पूछताछ, गरमाई सियासत
धमाल 4: खजाने की तलाश या कॉमेडी का सूखा? सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दो धड़े
ममता बनर्जी को जोरदार झटका: TMC छोड़ BJP में आए 3 नेताओं को मिला राज्यसभा टिकट, संसद में बढ़ेगा NDA का दम
अब इंसानों की तरह गप्पें लड़ाएगा ChatGPT: OpenAI ने लॉन्च किया GPT-Live , बातचीत में नहीं आएगा कोई ब्रेक
मौत को मात! बंद फाटक पार कर रहा था शख्स, गेटकीपर की फुर्ती ने बचाई जान
अली खामेनेई का अंतिम संस्कार: 132 दिनों बाद सुपुर्द-ए-खाक, युद्ध के साये में दी गई विदाई
अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं, सरकार का बड़ा एक्शन
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा: विपक्ष के साथ भी बनी बात, मजबूत होंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते
वायनाड भूस्खलन: मलबे से 7वां शव बरामद, टनल प्रोजेक्ट पर मचा सियासी घमासान
गुरुग्राम में दहला गैंगवार: पुलिस मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर