सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को लेकर मचे बवाल के बाद रेलवे प्रशासन अब एक्शन मोड में है। यात्रियों की शिकायतों का असर दिखना शुरू हो गया है।
शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के मद्देनजर सुलतानगंज स्टेशन पर साफ-सफाई की बदहाल स्थिति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। पेयजल स्टॉल के पास जमा कूड़ा और प्रतीक्षालय में पान-गुटखे की पीक ने यात्रियों का जीना मुहाल कर दिया था। समाजसेवी स्वप्निल कुमार झा की शिकायत के बाद रेलवे ने बुधवार को विशेष सफाई अभियान शुरू किया।
गुरुवार तक सफाई का लक्ष्य शिकायत मिलते ही रेलवे प्रशासन ने सफाई कर्मियों की एक विशेष टीम को तुरंत काम पर लगाया। स्टेशन के मुख्य हिस्सों की गहन सफाई की गई है। हालांकि, अभी भी कुछ कोनों में गंदगी बाकी है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार शाम तक पूरे परिसर को शत-प्रतिशत स्वच्छ करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
सावन में बढ़ेंगे सफाई कर्मी स्टेशन प्रबंधक गिरीश प्रसाद सिंह ने माना कि वर्तमान में परिसर की विशालता के मुकाबले महज 6 सफाई कर्मी नाकाफी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सफाई कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी ताकि स्वच्छता बनी रहे।
यात्रियों से सहयोग की अपील रेल प्रशासन ने यात्रियों और कांवरियों से जिम्मेदारी उठाने की अपील की है। स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि कचरा केवल डस्टबिन में ही डालें। साथ ही, दीवारों को पान-गुटखे की पीक से गंदा न करने का आग्रह किया गया है, ताकि परिसर की सुंदरता बरकरार रह सके।
श्रद्धालुओं के लिए 16 अस्थाई स्टॉल मेले में आने वाले लाखों शिवभक्तों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में 16 अस्थाई कांवर और पूजा सामग्री के स्टॉल लगाने की तैयारी है। इससे कांवरियों को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सामग्री मिल जाएगी। इसके अलावा, पूरे साल चलने वाले 6 स्थाई स्टॉलों की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
आधारभूत ढांचे पर जोर रेलवे का लक्ष्य केवल सफाई ही नहीं, बल्कि सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था को दुरुस्त रखना भी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए बुनियादी ढांचे से जुड़े सभी लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है।
*पटना: राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने लिया बड़ा फैसला. कहा- अब राजस्व विभाग के सारे काम ऑनलाइन होंगे.#Bihar #Revenue #DigitalIndia #Governance #prabhatkhabar @DilipJaiswalBJP @BJP4India pic.twitter.com/uBeowXzu1R
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 8, 2026
सुलतानगंज स्टेशन पर जागा रेल प्रशासन: गंदगी पर चला बुल्डोजर, श्रावणी मेले के लिए बदली तैयारी
सेमीकंडक्टर जंग में Apple का बड़ा दांव, 2031 तक अमेरिका में बनेगा चिप्स का हब
कप्तानी पर उठ रहे सवालों के बीच श्रेयस अय्यर के लिए बहन श्रेष्ठा का बड़ा दावा, कहा- वह बनेगा महान लीडर
भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का नया युग: AI से गगनयान तक, रणनीतिक साझेदारी की नई इबारत
गुरुग्राम की लग्जरी सोसाइटी में अचानक ढही बालकनी, बाल-बाल बची जान; निवासियों ने खोला बिल्डर के खिलाफ मोर्चा
9 साल की अमायरा ने क्यों दी जान? स्कूल का नया CCTV वीडियो और टीचर की अनदेखी ने खोले बड़े राज
ईरान की हिट लिस्ट में नंबर 1 हूं, पर परवाह नहीं : तुर्किये में डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
मेलबर्न में मोदी का हाउसफुल डंका: दूध ऑस्ट्रेलिया का, चाय भारत की , जानें इस दौरे की 5 बड़ी बातें
IND vs ENG: इंग्लैंड ने खोज निकाली वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी? चौथे टी20 से पहले मिली चेतावनी
चीन की शू कैपिटल में मातम: जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की दर्दनाक मौत