अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब अपने चरम पर है। नाटो शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने तुर्किये पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कई बड़े दावे किए हैं।
टिकटॉक पर नंबर वन होना ज्यादा पसंद अंकारा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें पता है कि वह ईरान की किल लिस्ट में शीर्ष पर हैं। अपनी खास शैली में उन्होंने कहा, मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है। मैं अपना काम कर रहा हूं और उम्मीद है कि किसी भी अन्य व्यक्ति से बेहतर कर रहा हूं। मुझे टिकटॉक पर नंबर वन होना ज्यादा पसंद है, लेकिन फिलहाल मैं इस सूची में सबसे ऊपर हूं।
हम 10 गुना ज्यादा जोरदार पलटवार करते हैं ईरान के साथ संभावित युद्ध पर ट्रंप ने कहा कि यदि संघर्ष बढ़ता भी है, तो वह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, जब वे हमला करते हैं, तो हम 10 गुना ज्यादा जोरदार हमला करते हैं। हमारे पास उनसे कहीं बेहतर हथियार हैं। हम उनकी ही भाषा में जवाब देते हैं।
होर्मुज स्ट्रेट और तेल की सुरक्षा ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट में तेल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, तेल की सप्लाई आसान और तेज होगी। हम लंबे समय तक चलने वाले टकराव के पक्ष में नहीं हैं। सब कुछ बहुत तेजी से होगा और हम इसे बेहद सुरक्षित बनाएंगे।
ईरान के परमाणु हथियार बर्दाश्त नहीं परमाणु हथियारों के मुद्दे पर ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया, अगर मैं राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का अस्तित्व ही नहीं होता। सनकी लोगों के हाथों में परमाणु हथियार नहीं जा सकते।
डील में दिलचस्पी नहीं, बस काम खत्म करना है ईरान के साथ किसी भी प्रकार की शांति वार्ता या डील की संभावना को सिरे से खारिज करते हुए ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं पता कि मैं उनके साथ कोई समझौता करना भी चाहता हूं या नहीं। हम खेल खेल सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई डील जरूरी है। बेहतर होगा कि बस काम खत्म किया जाए।
#WATCH | Aankara, Turkey: US President Donald Trump says, ... I m number one on the kill list for Iran... I don t really care because I m doing my job and I m doing it, I hope, better than anybody s ever done it because we have a country that s hot and really, really… pic.twitter.com/TUXeYfexpb
— ANI (@ANI) July 8, 2026
मलबे में तब्दील सत्ता का केंद्र: ईरान ने पहली बार जारी किया खामेनेई के घर का खौफनाक VIDEO
तिरुपति में शादी का जश्न बना मातम: मैरिज हॉल के बाहर दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या, CCTV से खुला खूनी खेल
कोसी की गोद में समा रहा कोरचक्का: 200 घर राख, 500 परिवारों पर मंडराता मौत का साया
लॉर्ड्स में इतिहास रचने को तैयार भारत-इंग्लैंड की महिला टीमें, पहली बार गवाह बनेगा क्रिकेट का मक्का
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रिश्तेदारों के जरिए ब्लैक को व्हाइट करते थे आरोपी, फर्जी रसीदों का भी हुआ पर्दाफाश
कश्मीर से कन्याकुमारी तक छाया मॉनसून: 35 दिन में पूरे देश में बरसने लगे बादल, बारिश की कमी में बड़ी राहत
बाइक बनी लोकल बस : एक ही मोटरसाइकिल पर लदकर निकले 9 लोग, वीडियो देख फटी रह गईं लोगों की आंखें
दिल्ली मेट्रो का विस्तार: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर में होंगे 10 स्टेशन, सचिवालय तक आसान होगी यात्रा
हरियाणा कांग्रेस में संग्राम: हुड्डा और सुरजेवाला के बीच सार्वजनिक हुई अदावत
जमुई सदर अस्पताल का आज का ड्यूटी रोस्टर जारी: जानें किस डॉक्टर से कब और कहां करें संपर्क