दक्षिण-पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत स्थित जिनजियांग शहर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां की एक जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने कम से कम 28 लोगों की जान ले ली है। शहर, जिसे दुनिया भर में चीन की जूता राजधानी के रूप में जाना जाता है, इस दुखद घटना के बाद गमगीन है।
दोपहर में लगी आग और मची अफरा-तफरी यह हादसा गुरुवार स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजे हुईटेंग फुटवियर फैक्ट्री में हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते पूरी इमारत लपटों और धुएं की चपेट में आ गई। जान बचाने के लिए कई कर्मचारी ऊपरी मंजिलों की ओर भागे, जबकि कई लोग छत पर फंस गए।
धुएं के गुबार के बीच छत पर फंसे मजदूर वायरल हो रहे वीडियो में फैक्ट्री की छत से उठता काला धुआं और वहां जिंदगी की भीख मांगते कर्मचारी साफ देखे जा सकते हैं। स्थिति इतनी भयावह थी कि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग तक लगा दी। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस हादसे को भारी जनहानि करार दिया है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
183 बचावकर्मियों के साथ चला राहत अभियान सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए 183 बचावकर्मियों को तैनात किया गया। मौके पर 35 दमकल और आपातकालीन वाहन भेजे गए। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शाम तक आग पर काबू पाया गया, हालांकि फैक्ट्री के भीतर का हिस्सा पूरी तरह तबाह हो चुका है।
क्यों नहीं रुक पाई आग? प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग फैक्ट्री के भूतल से शुरू हुई थी। जूता निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अत्यधिक ज्वलनशील रसायन और एडहेसिव (चिपकाने वाले पदार्थ) ने आग को दावानल की तरह पूरी इमारत में फैला दिया। फैक्ट्री के अंदर जहरीले धुएं और तीखी गंध के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी कठिनाई आई।
वैश्विक उत्पादन का केंद्र है जिनजियांग जिनजियांग का जूता उद्योग में बड़ा नाम है। साल 2024 के आंकड़ों के अनुसार, यहां की कंपनियों ने करीब 1.2 अरब जोड़ी जूतों का उत्पादन किया था, जो दुनिया के कुल जूता उत्पादन का 20 प्रतिशत है। औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर में हुई इस बड़ी त्रासदी को सुरक्षा मानकों की व्यापक जांच के तौर पर देखा जा रहा है।
A fire broke out at a footwear factory in east China s Fujian Province on July 9, causing major casualties and leaving several people trapped on a building rooftop. pic.twitter.com/bKhU6C58hh
— CCTV+ (@CCTV_Plus) July 9, 2026
चीन की शू कैपिटल में मातम: जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 28 लोगों की दर्दनाक मौत
क्या आपके पास अभी भी पड़ा है 2000 का नोट? RBI ने बताया कैश पाने का आसान तरीका
पटना: विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला अज्ञात शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
मेलबर्न में मोदी का ब्लॉकबस्टर शो: भजन क्लबिंग से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, जानें पीएम की बड़ी बातें
ममता बनर्जी को जोरदार झटका: TMC छोड़ BJP में आए 3 नेताओं को मिला राज्यसभा टिकट, संसद में बढ़ेगा NDA का दम
राम मंदिर दान चोरी: मुख्य आरोपी के पास से मिली लग्जरी कार और सोना, अब मददगारों पर पुलिस का शिकंजा
हिमाचल में कुदरत का कहर: किन्नौर में बाढ़ से पुल पर संकट, मनाली में जान जोखिम में डाल रहे लोग
वक्फ संपत्तियों में वित्तीय गड़बड़ी का अंदेशा, ऑडिट की मांग से गरमाई यूपी की सियासत
क्या रोनाल्डो के फेवरेट कोच बदलेंगे पुर्तगाल की किस्मत? जॉर्ज जीसस के हाथ में होगी टीम की कमान
मिडिल ईस्ट की आग: भारत क्यों बार-बार कर रहा है शांति की अपील?