अयोध्या के राम मंदिर में दान की गिनती के दौरान हुई वित्तीय हेराफेरी और चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अनुकल्प मिश्रा के पास से चोरी की रकम से जुटाई गई संपत्ति बरामद कर ली गई है।
चोरी के पैसों से खरीदे शौक पुलिस ने अनुकल्प मिश्रा से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह गाड़ी आरोपियों ने अपनी मेहनत की कमाई से नहीं, बल्कि मंदिर के दान से चुराए गए पैसों से खरीदी थी। गाड़ी के अलावा, पुलिस ने अनुकल्प के पास से भारी-भरकम सोने की चेन और एक कीमती सोने का पेंडुलम भी जब्त किया है।
पैतृक गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी इस रिकवरी के बाद अयोध्या पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए देर रात एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तीनों नामजद आरोपियों—अनुकल्प मिश्रा, लवकुश और करुणेश पांडे के अयोध्या स्थित ठिकानों और उनके पैतृक गांवों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। इस रेड का उद्देश्य चोरी की शेष रकम और इस साजिश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बरामद करना था।
ब्लैक मनी को व्हाइट करने वाले रडार पर जांच में आरोपियों के शातिराना तरीके का भी खुलासा हुआ है। पकड़े जाने के डर से वे नकद राशि सीधे बैंक में जमा नहीं करते थे। इसके बजाय, वे स्थानीय लोगों को नकद देकर उनके बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाते थे। पुलिस ने ऐसे संदिग्ध मददगारों की पहचान कर ली है जिन्होंने काले धन को ठिकाने लगाने में सहयोग किया।
पुलिस जल्द ही इन मददगारों को हिरासत में ले सकती है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
*दान चोरी केस में पुलिस को बड़ी सफलता.. अनुकल्प मिश्रा के पास से कार बरामद
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) July 9, 2026
चोरी के पैसे से खरीदी गई थी स्विफ्ट कार
संवाददाता @MYManishky दे रहे हैं अहम जानकारी@rrakesh_pandey #BreakingNews #Ayodhya #DonationTheftCase #PoliceAction #Crime pic.twitter.com/yRC4GWfAEt
शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत गंभीर; एसोसिएशन ने मांगी हाई-लेवल जांच
जलभराव को बनाया कैफे : बारिश के बीच दो युवकों की अनोखी ड्रिंक पार्टी का वीडियो वायरल
भिवंडी की सड़कों पर उतरा स्पाइडरमैन , बाढ़ में फंसी गाड़ियों को दी नई जान
मुंबई की सड़कों पर थार का तांडव: बाइक सवारों को टक्कर मार मौके से भागा चालक
भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नया अध्याय: रक्षा, ऊर्जा और तकनीकी सहयोग से मजबूत हुई रणनीतिक साझेदारी
अजगैवीनाथ मंदिर: जूना अखाड़ा का बड़ा मास्टर प्लान, अब परिसर में होगा गुरुकुल और विवाह भवन का निर्माण
मुझे आराम नहीं चाहिए, बदला लेना है : संजू सैमसन के समर्थन में उतरे अश्विन ने चयनकर्ताओं को सुनाया खरी-खरी
BSNL का सैटेलाइट फोन: iPhone 17 से भी महंगा, नेटवर्क न होने पर भी करेगा बात
सेमीकंडक्टर जंग में Apple का बड़ा दांव, 2031 तक अमेरिका में बनेगा चिप्स का हब
मेलबर्न में मोदी का हाउसफुल डंका: दूध ऑस्ट्रेलिया का, चाय भारत की , जानें इस दौरे की 5 बड़ी बातें