ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाना था, लेकिन अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में 8 घंटे की देरी हो गई है। इराक और ईरान के शहरों से गुजरते हुए अंतिम यात्रा अपने अंतिम चरण में है।
भीड़ के कारण टला कार्यक्रम अधिकारियों के अनुसार, अंतिम संस्कार में देरी का मुख्य कारण इराक में उमड़ी लोगों की भारी भीड़ है। खामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसके चलते ताबूत को ले जाने में तय समय से काफी अधिक वक्त लगा।
मशहद की ओर अंतिम यात्रा दिवंगत नेता के ताबूत को इराक के नजफ से ईरान के मशहद ले जाया जा रहा है। खामेनेई की इच्छा थी कि उन्हें मशहद में स्थित इमाम रजा की दरगाह के पास दफनाया जाए। यह 6 दिनों से चल रहे अंतिम संस्कार कार्यक्रमों का अंतिम पड़ाव है।
US का हमला, बाधित हुआ रास्ता इस बीच, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। IRGC का दावा है कि अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में हमले करने के साथ-साथ पूर्वी हिस्से में उन दो पुलों को निशाना बनाया जो मशहद तक पहुंचने का मुख्य मार्ग हैं।
क्रूज मिसाइल से पुल पर हमला रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलिस्तान प्रांत के आक तेकेह खान रेलवे ब्रिज पर हमला हुआ है। IRGC की नयनावा कॉर्ब्स ने दावा किया कि यह हमला अमेरिकी क्रूज मिसाइल से किया गया, जिसके बाद घटनास्थल पर दो धमाकों की आवाज सुनी गई।
क्या हमले का मकसद अंतिम विदाई रोकना था? ईरानी अधिकारियों का मानना है कि इन हमलों का उद्देश्य दिवंगत सुप्रीम लीडर की अंतिम विदाई में बाधा डालना था। हालांकि, रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचने के बावजूद प्रशासन का कहना है कि तय रूट और शेड्यूल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Iranian fighter jets escorted the plane carrying the late leader’s body as it departed Najaf for Mashhad.
— IRIB (Islamic Republic of Iran Broadcasting) (@iribnews_irib) July 9, 2026
pic.twitter.com/iTuxzINDWa pic.twitter.com/xqC5OAwGYW
पांचना बांध विवाद: पानी की लड़ाई बनी मूंछ की जंग , इंटरनेट बंद और तनाव के साये में करौली
भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नया अध्याय: रक्षा, ऊर्जा और तकनीकी सहयोग से मजबूत हुई रणनीतिक साझेदारी
IND vs ENG: इंग्लैंड ने खोज निकाली वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी? चौथे टी20 से पहले मिली चेतावनी
दिल्ली में मूसलाधार बारिश का कहर: रेड अलर्ट के बीच इमारत ढही, 3 लोगों की मौत
प्रभास की फिल्म फौजी के सेट पर बड़ा हादसा: अभिनेता राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती, जांच की मांग
TMC को बड़ा झटका: तीन पूर्व राज्यसभा सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन
खालिस्तान पर न्यूजीलैंड का कड़ा रुख: क्या कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन अब लेंगे सबक?
मेलबर्न में मोदी का हाउसफुल डंका: दूध ऑस्ट्रेलिया का, चाय भारत की , जानें इस दौरे की 5 बड़ी बातें
दिल्ली मेट्रो का विस्तार: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर में होंगे 10 स्टेशन, सचिवालय तक आसान होगी यात्रा
बेन स्टोक्स का संन्यास वीडियो बना मुसीबत, ICC ने ECB को घेरा; जानें पूरा मामला