प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे ने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में एक नया इतिहास रच दिया है। मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक भारतीय समुदाय के लोग जुटे, जो ऑस्ट्रेलिया में किसी भी विश्व नेता के लिए आयोजित अब तक की सबसे बड़ी सभा है।
अल्बनीज के सम्मान में जल उठीं लाइटें संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक अनूठा दृश्य पेश किया। उन्होंने दर्शकों से ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के सम्मान में अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की। देखते ही देखते पूरा स्टेडियम रोशनी से नहा उठा और मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया की हैट्रिक साझेदारी पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत वणक्कम मेलबर्न से की और इसे ब्लॉकबस्टर शो करार दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब वह ऑस्ट्रेलिया आए थे, तो वह 28 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा था। उन्होंने कहा, मैंने वादा किया था कि आपको अगले 28 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह पिछले 12 वर्षों में मेरा तीसरा दौरा है यानी दौरों की हैट्रिक।
जब अल्बनीज बोलते हैं, तो छा जाते हैं पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम से लेकर मेलबर्न तक, दोनों नेताओं की केमिस्ट्री साफ नजर आती है। मोदी ने कहा, जब प्रधानमंत्री अल्बनीज बोलते हैं, तो वे भारतीयों का दिल और दिमाग जीत लेते हैं।
रिश्तों की नई ऊंचाई इस दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच असैन्य परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में कई अहम समझौते हुए हैं। पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को इस नई ऊंचाई पर ले जाने का असली श्रेय वहां मौजूद भारतीय समुदाय को जाता है।
इंडोनेशिया से सीधे मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच भविष्य के मजबूत आर्थिक और रणनीतिक संबंधों की आधारशिला माना जा रहा है।
#WATCH | Melbourne, Australia: Addressing the Indian community event, PM Narendra Modi says, I would like to begin by acknowledging the traditional owners of the land on which we meet, and I pay my respects to their Elders, past, present and emerging. This show is houseful. It… pic.twitter.com/DkuKwo5dw9
— ANI (@ANI) July 9, 2026
कप्तानी पर उठ रहे सवालों के बीच श्रेयस अय्यर के लिए बहन श्रेष्ठा का बड़ा दावा, कहा- वह बनेगा महान लीडर
7 महीने का इंतजार खत्म! पर्दे पर फिर लौटेंगे थलापति विजय, फाइनल हुई जन नायकन की रिलीज डेट?
क्या IPL का इम्पैक्ट प्लेयर नियम बन रहा है टीम इंडिया की असफलता का कारण? मोईन अली ने खोली पोल
राम मंदिर चंदा चोरी: कांग्रेस ने इसे बताया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम , दोषियों पर MCOCA लगाने की मांग
दिल्ली-NCR में मॉनसून का हाहाकार : कहीं सड़कें धंसीं, तो कहीं गाड़ियां डूबीं
30 रुपये के लिए बिगड़ा रेलवे बाबू का मिजाज , गाली-गलौज के बाद सस्पेंड
मेरठ में न्याय मांगना पड़ा महंगा: SSP ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं लाठियां, वीडियो वायरल
ट्रेन का AC कोच बना हनीमून सुइट : फूलों और गुब्बारों से सजावट देख भड़का रेलवे, मचा हड़कंप
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एम्बाप्पे पर भड़कीं पैराग्वे की सीनेटर, संसद में कहे अपशब्द और दी कानूनी चेतावनी
कटिहार-बरौनी रेलखंड पर ट्रेनों का टोटा: यात्रियों का सफर हुआ दुश्वार, नई ट्रेनों के लिए बढ़ रहा दबाव