फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की जगह पक्की होने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर बाहर कर दिया था, लेकिन अब यह खेल का मैदान छोड़ संसद तक पहुंच गया है।
संसद में गालियों का दौर पराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमारिला ने संसद के पटल पर फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। अमारिला ने एम्बाप्पे को गालियां दीं और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, जिसने पूरे खेल जगत को हैरान कर दिया है।
हाथ मिलाने से इनकार और विवाद की शुरुआत विवाद की जड़ मैच के बाद हुई एक घटना है। अमारिला का आरोप है कि पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल जब विनम्रता से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े, तो एम्बाप्पे ने न केवल मना कर दिया, बल्कि उन पर चिल्लाए भी। सीनेटर ने कहा, यह फ्रांस की संस्कृति नहीं है। एम्बाप्पे को अपनी इस हरकत के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
नस्लीय टिप्पणी और कानूनी कार्रवाई की धमकी सीनेटर अमारिला ने एम्बाप्पे पर नस्लीय टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एम्बाप्पे ने माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अमारिला ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर भी एम्बाप्पे को निशाने पर लिया था और उन्हें उनके पद के अनुरूप न होने की बात कही थी।
मैदान पर क्यों बिगड़े हालात? इस विवाद की पृष्ठभूमि मैच के दौरान हुई रफ-प्ले में छिपी है। मैच के दौरान पराग्वे के खिलाड़ियों ने फ्रांस के फुटबॉलरों के खिलाफ बेहद आक्रामक और खतरनाक टैकल किए, जिससे चोट लगने का गंभीर खतरा बना हुआ था। हालांकि, रेफरी ने उन टैकल्स पर कोई भी कार्ड नहीं दिखाया, जिससे फ्रांस के खिलाड़ी और विशेषकर एम्बाप्पे काफी नाराज थे।
शब्दों की जुबानी जंग बढ़ते विवाद के बीच एम्बाप्पे ने भी पलटवार किया था। उन्होंने अमारिला को उनके बयान पर आड़े हाथों लेते हुए उन्हें घृणित महिला करार दिया था। एम्बाप्पे के इस जवाब ने सीनेटर को और ज्यादा आक्रामक बना दिया है। अब यह मामला सिर्फ फुटबॉल का न रहकर दो देशों के बीच कूटनीतिक बहस में तब्दील होता दिख रहा है।
Celeste Amarilla, Senadora do Paraguai, volta atacar Kylian Mbappé:
— LIBERTA DEPRE (@liberta___depre) July 8, 2026
Esse filho de um put# nega um aperto de mão de Orlando Gill e ainda grita na sua cara. Isso não é francês... Ele não é francês, nunca.
📽️TV Senado
pic.twitter.com/JCJChqlr2m
बैंड बजा दिया तूने : तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना की लॉक अप 2 में धमाकेदार एंट्री
उत्तराखंड: टिहरी में ताश के पत्तों की तरह ढहा मकान, मानसून की पहली बड़ी तबाही का खौफनाक वीडियो
पत्नी की हत्या, प्रेमिका को भेजी लाश की खौफनाक तस्वीर: अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की करतूत से हिला टेक जगत
कश्मीर से कन्याकुमारी तक छाया मॉनसून: 35 दिन में पूरे देश में बरसने लगे बादल, बारिश की कमी में बड़ी राहत
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में अर्जुन और रणवीर का जबरदस्त डांस, झक्कास अंदाज से महफिल में लगाई आग
भिवंडी की सड़कों पर उतरा स्पाइडरमैन , बाढ़ में फंसी गाड़ियों को दी नई जान
अभी नहीं टला अल नीनो का खतरा: मॉनसून में सुधार के बावजूद खरीफ बुवाई 91.95 लाख हेक्टेयर पीछे
क्या अलमारी में अब भी दबा है 2000 का गुलाबी नोट? जानें कैसे बदलें या जमा करें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में रणवीर-अर्जुन का धमाल, तूने मारी एंट्रियां पर मचाया कोहराम
हिमाचल में कुदरत का कहर: किन्नौर में बाढ़ से पुल पर संकट, मनाली में जान जोखिम में डाल रहे लोग