वाशिंगटन के बेलेव्यू शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अविनाश नार्ने ने अपनी पत्नी राजिता सब्बिनी की गला घोंटकर हत्या कर दी। शादी के महज छह महीने बाद हुई इस बर्बर घटना ने पूरे भारतीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है।
अविनाश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक परफेक्ट मर्डर की साजिश रची थी। उसने पुलिस को बताया कि वह घर से बाहर था और लौटने पर पत्नी को बाथरूम में बंद पाया। हालांकि, अपार्टमेंट के स्मार्ट-लॉक डेटा ने उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया। डिजिटल रिकॉर्ड्स से साफ हो गया कि अविनाश के बाहर रहने के दौरान घर में कोई तीसरा व्यक्ति दाखिल नहीं हुआ था।
पुलिस की जांच में राजिता के फोन से मिले चैट रिकॉर्ड्स ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अपनी मौत से कुछ हफ्ते पहले राजिता ने अविनाश द्वारा बनाई गई स्मूदी के अजीब और कड़वे स्वाद की शिकायत की थी। पुलिस को संदेह है कि अविनाश उसे धीमी गति से जहर (स्लो पॉइजनिंग) दे रहा था। हत्या के दिन भी राजिता ने मैसेज में कफ सिरप जैसे स्वाद का जिक्र किया था।
इस मर्डर मिस्ट्री का सबसे खौफनाक पहलू अविनाश का अवैध संबंध है। तेलंगाना के रहने वाले अविनाश के भारत में एक महिला के साथ लंबे समय से संबंध थे, जो उसकी शादी में भी शामिल हुई थी। जांच में पता चला कि हत्या के अगले दिन निर्दयी पति ने अपनी पत्नी की लाश की तस्वीर भारत में बैठी अपनी प्रेमिका को भेजी थी। पुलिस को यह भी पता चला कि वारदात के दौरान वह लगातार अपनी प्रेमिका से संपर्क में था।
नौ महीने की गहन जांच के बाद अमेरिकी पुलिस ने अविनाश को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप तय किया है और 5 मिलियन डॉलर (करीब 48 करोड़ रुपये) की भारी जमानत राशि तय की है। यदि वह दोषी पाया जाता है, तो उसे अमेरिकी कानून के तहत पैरोल के बिना उम्रकैद की सजा भुगतनी पड़ सकती है।
#BREAKING:
— M9 USA🇺🇸 (@M9USA_) July 8, 2026
Telugu guy Avinash Narne accused of murdering his 27-yr-old wife Raajitha Sabbineni, has pleaded not guilty.
He is now in Jail on $5 million bail.
🎥 Avinash Narne in court 👇
Video courtesy: KING5 Seattle pic.twitter.com/uoRpu8WNNZ
मेरठ में न्याय मांगना पड़ा महंगा: SSP ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं लाठियां, वीडियो वायरल
कैब में सिगरेट पीने पर ड्राइवर ने पैसेंजर को सिखाया सबक, कहा- मैं तुम्हारा नौकर नहीं हूं
PoK में सुलगते हालात और अमरनाथ यात्रा: LoC पर सेना प्रमुख का हाई-अलर्ट, सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
10 दिन की भूख हड़ताल: 7 किलो वजन घटा, सोनम वांगचुक की सेहत पर गहराया संकट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रिश्तेदारों के जरिए ब्लैक को व्हाइट करते थे आरोपी, फर्जी रसीदों का भी हुआ पर्दाफाश
रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: जल्द होगा शांति समझौता, पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात जरूरी
क्या चौथे टी20 में बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन की वापसी पर बड़ा अपडेट
सिगरेट जलाना पड़ा महंगा: बदतमीज यात्री को बीच रास्ते से उतारकर ड्राइवर ने सिखाया सबक
चंपत राय के इस्तीफे पर क्या है सच? कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने तोड़ी चुप्पी
लॉर्ड्स में इतिहास रचने को तैयार टीम इंडिया: कोच अमोल मजूमदार क्यों हैं हैरान?