उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ों पर खतरा मंडराने लगा है। टिहरी जिले के कद्दूखाल में नेशनल हाईवे 707A के पास एक मकान भरभराकर ढह गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पुराना भवन कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गया।
खुदाई बनी हादसे की वजह प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह भूस्खलन (लैंडस्लाइड) प्राकृतिक नहीं, बल्कि मानवीय लापरवाही का नतीजा है। बताया जा रहा है कि पास ही में एक व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए की जा रही गहरी खुदाई के कारण जमीन कमजोर हो गई और अचानक ढह गई।
बड़ा हादसा टला गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जिला प्रशासन ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए क्षेत्र के दो रेस्टोरेंट, कुछ खोखे और मजदूरों की झुग्गियों को पहले ही खाली करा लिया था। प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आसपास के निवासियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बांधों और बैराजों के लिए सख्त निर्देश प्रदेश में बढ़ते आपदा के खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने कमर कस ली है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने राज्य के सभी बड़े बांधों और बैराज के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
अब प्रत्येक बांध को हर दिन सुबह 8 बजे और रात 8 बजे जलस्तर, इनफ्लो और आउटफ्लो की अनिवार्य रूप से रिपोर्ट देनी होगी। साथ ही, किसी भी परिस्थिति में पानी छोड़ने से पहले राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) और स्थानीय प्रशासन को सूचित करना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को समय रहते सुरक्षित किया जा सके।
#Tehri: कद्दूखाल में लैंडस्लाइड का वीडियो कैमरे में कैद
— NDTV India (@ndtvindia) July 9, 2026
प्रशासन के अनुसार, घटना से पहले ही खतरे की जद में आ रहे दो रेस्टोरेंट, कुछ खोखे और मजदूरों की झुग्गियों को एहतियातन खाली करा दिया गया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.#Landslide #Monsoon pic.twitter.com/BtCx4K49hW
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में सितारों का जमावड़ा, पर तारक मेहता की पूरी टीम क्यों रही नदारद?
दिल्ली-NCR में मॉनसून का हाहाकार : कहीं सड़कें धंसीं, तो कहीं गाड़ियां डूबीं
क्या ईरान ने ट्रंप को अपनी किल लिस्ट में रखा है? अमेरिकी राष्ट्रपति का सनसनीखेज दावा
मौत के मुंह से लौटा डिलीवरी बॉय: बाइक छोड़ जान बचाकर भागा, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर
10 दिन की भूख हड़ताल: 7 किलो वजन घटा, सोनम वांगचुक की सेहत पर गहराया संकट
पटरी पर स्पीड का महामुकाबला: वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस की लाइव रेस का वीडियो वायरल
भीड़ के बीच आपा खो बैठीं ममता बनर्जी, कार्यकर्ता को जड़ दिया थप्पड़!
FIFA वर्ल्ड कप फिक्स्ड है! : अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी का सनसनीखेज आरोप
रायगढ़ में कुदरत का कोहराम: बाढ़ के पानी में तिनके की तरह बहे 1200 गैस सिलेंडर!
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में अर्जुन और रणवीर का जबरदस्त डांस, झक्कास अंदाज से महफिल में लगाई आग