पटना: बिहार की राजधानी पटना में उस समय हड़कंप मच गया, जब जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई।
गेट नंबर-15 के पास मिला शव घटना सचिवालय थाना क्षेत्र की है। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने गेट नंबर-15 के पास पुल के नीचे शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा राजेंद्र उरांव ने शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की।
चेहरे पर मिले चोट के गहरे निशान प्रारंभिक जांच में मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल, मृतक की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं।
एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया था। विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
जांच के दायरे में सभी बिंदु डीएसपी अनु कुमारी के अनुसार, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लापता लोगों की सूची से मिलान किया जा रहा है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पुख्ता कारणों का खुलासा हो पाएगा।
*Patna, Bihar: A body was found under suspicious circumstances near JDU MLA Anant Singh s residence. The deceased had injury marks on the face. Police have reached the spot and launched an investigation into the case pic.twitter.com/KWYhXEEiIi
— IANS (@ians_india) July 9, 2026
डॉक्टर से मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; अब सवालों के घेरे में बीमारी
बलूचिस्तान में BLA का खूनी तांडव: शहीद जवानों को नसीब नहीं हुआ सम्मान, टेम्पो में ढोए गए शव
दिल्ली-NCR में मॉनसून का हाहाकार : कहीं सड़कें धंसीं, तो कहीं गाड़ियां डूबीं
भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला: आज इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया
मैं ईरान का नंबर वन टारगेट : ट्रंप के इस सनसनीखेज खुलासे ने बढ़ाया युद्ध का खतरा
ट्रेन के कोच में सजाया हनीमून सुइट , रेलवे ने की सख्त कार्रवाई; टीसी निलंबित
ट्रेन का AC कोच बना हनीमून सुइट : फूलों और गुब्बारों से सजावट देख भड़का रेलवे, मचा हड़कंप
दरभंगा: सास ने बहू को पिलाया मौत का पानी , मासूम पोते ने खोला खौफनाक राज
अमेरिका-ईरान तनाव पर भारत की दो-टूक: क्षेत्रीय शांति के लिए संयम बेहद जरूरी
कश्मीर से कन्याकुमारी तक छाया मॉनसून: 35 दिन में पूरे देश में बरसने लगे बादल, बारिश की कमी में बड़ी राहत