सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता। कभी दुखद खबरें तो कभी हंसी-मजाक से भरे वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन इस बार इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
बारिश और जलभराव के बीच अलग ही स्वैग इन दिनों देशभर में बारिश का कहर जारी है। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी ऐसे तमाम वीडियो तैर रहे हैं, लेकिन जो वीडियो अब वायरल हो रहा है, वह बिल्कुल अलग है।
इस वीडियो में एक जगह सड़क पर भारी पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच दो दोस्त रेनकोट पहने हुए एक बाउंड्री पर बड़े आराम से बैठे हैं। खास बात यह है कि वे परवाह किए बिना अपनी ड्रिंक का आनंद ले रहे हैं।
मुंबई का असली जज्बा वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @oracledarlings नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, चीयर्स, मुंबई का असली जज्बा।
वीडियो में लड़कों की बेफिक्र मस्ती देख लोग हैरान भी हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों की संख्या में देखा जा चुका है।
यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये लोग समस्याओं के बीच भी जिंदगी का असली आनंद ले रहे हैं।
दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, आग लगी है बस्ती में, हम अपनी मस्ती में। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यही तो है मुंबई की असली पहचान, जहां मुश्किलें भी लोगों का हौसला नहीं तोड़ सकतीं।
(नोट: यह आर्टिकल इंटरनेट पर प्रसारित वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।)
*Cheers 😂 real Spirit of Mumbai pic.twitter.com/rKrpaucedZ
— Bhartiya Fulham Fan🇮🇳 🇺🇸 🌎 (@oracledarlings) July 8, 2026
धारावी को मिलेगी नई पहचान: 18 महीने में 10 हजार परिवारों को मिलेंगे नए घर, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
रांची में खौफ का सफर: महिलाओं की कार का पीछा कर की गई तोड़फोड़, पूर्व सीएम ने उठाए सवाल
भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई परमाणु दोस्ती : यूरेनियम सप्लाई से लेकर रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी ताकत
दिल्ली मेट्रो का विस्तार: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर में होंगे 10 स्टेशन, सचिवालय तक आसान होगी यात्रा
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में अर्जुन और रणवीर का जबरदस्त डांस, झक्कास अंदाज से महफिल में लगाई आग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज बाहर
अमेरिका का ईरान पर घातक प्रहार: 90 ठिकाने राख, सेंटकॉम ने जारी किया विनाशकारी वीडियो
दिल्ली में मूसलाधार बारिश का कहर: शहर भर में जलभराव, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
डिलीवरी बॉय की जान पर बन आई आफत; सामने आया तेंदुआ, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
कश्मीर से कन्याकुमारी तक छाया मॉनसून: 35 दिन में पूरे देश में बरसने लगे बादल, बारिश की कमी में बड़ी राहत