वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फुटेज में अमेरिकी मिसाइलें ईरानी हवाई अड्डों के रनवे और मिसाइल लॉन्चरों को पूरी सटीकता के साथ तबाह करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस हमले में ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों को जमींदोज कर दिया गया है।
अगले हमले के लिए तैयार अमेरिकी सेना CENTCOM ने स्पष्ट किया है कि भले ही वर्तमान में हमले थमे हों, लेकिन अमेरिकी बल पूरी तरह हाई अलर्ट पर हैं। कमांड ने एक बयान में कहा कि सेना अपने कमांडर-इन-चीफ के अगले निर्देशों का इंतजार कर रही है। राष्ट्रपति का इशारा मिलते ही अमेरिकी सेना एक और घातक हमले के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
ट्रंप का दावा: हम ईरान से जंग जीत चुके हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का कहना है कि वे मिलिट्री स्तर पर यह जंग पहले ही जीत चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया कि ईरान की ओर से बातचीत के लिए फोन आया था, लेकिन वे ईरान की मंशा पर संदेह जता रहे हैं।
ट्रंप ने ईरान के व्यवहार को पागलपन बताते हुए कहा, वे डील करना चाहते हैं, लेकिन वे आउट ऑफ कंट्रोल हैं। मुझे नहीं पता कि वे किसी समझौते को निभाने के लायक भी हैं या नहीं।
ग्रीनलैंड, यूरोप और ईरान का कनेक्शन यूरोप से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कूटनीतिक पहेली सुलझाई। उन्होंने कहा कि सैनिकों की वापसी बहुत हद तक ग्रीनलैंड और ईरान पर निर्भर करती है। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि ईरान अब मदद करना चाहता है, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है।
तनाव की आग: ईरान का जवाबी हमला जवाब में तेहरान ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए बहरीन और कुवैत में मिसाइलें दागकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मध्य-पूर्व में बढ़ता यह सैन्य टकराव दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ईरान किसी समझौते की ओर बढ़ेगा या यह जंग एक बड़े वैश्विक युद्ध में तब्दील हो जाएगी।
#WATCH | U.S. Central Command releases a video that shows U.S. military strikes on Iranian military targets
— ANI (@ANI) July 9, 2026
The official account of U.S. Central Command tweets, U.S. Central Command (CENTCOM) forces completed an additional round of strikes against Iran, July 8, to further… pic.twitter.com/9X3xChlCjz
कटिहार-बरौनी रेलखंड पर ट्रेनों का टोटा: यात्रियों का सफर हुआ दुश्वार, नई ट्रेनों के लिए बढ़ रहा दबाव
# एमएस धोनी का मजेदार इशारा वायरल: कहा- अब बूढ़ा हो गया हूं, भाग नहीं पाऊंगा
नंदीग्राम एक्सप्रेस बनी हनीमून स्वीट : कपल ने AC कूपे को सजाया, टीटीई सस्पेंड
क्या शान मसूद को बलि का बकरा बनाया गया? रमीज राजा ने PCB की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
घर के अंदर सांपों का डेरा : कमरे में मिले कोबरा के दर्जनों बच्चे, दहशत में परिवार
लॉक अप 2 : गौरव खन्ना की धमाकेदार एंट्री, तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा के छलके आंसू
सूर्या का नया ग्लोबल शॉट! MLB ने सूर्यकुमार यादव को बनाया भारत का ब्रांड एंबेसडर
विंबलडन में अर्नव पापरकर का ऐतिहासिक धमाका: 36 साल बाद तोड़ा लिएंडर पेस जैसा सूखा
रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: जल्द होगा शांति समझौता, पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात जरूरी
डॉक्टर से मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; अब सवालों के घेरे में बीमारी