लंदन: भारतीय टेनिस के उभरते सितारे अर्नव पापरकर ने विंबलडन 2026 में इतिहास रच दिया है। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बॉयज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। अर्नव का यह प्रदर्शन भारतीय टेनिस के लिए एक नई उम्मीद की किरण बनकर उभरा है।
52 मिनट में जापान को किया पस्त राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में अर्नव का सामना जापान के रियो तबाता से था। पुणे के इस 6 फीट 1 इंच लंबे खिलाड़ी ने कोर्ट पर अपना दबदबा बनाए रखा और महज 52 मिनट में रियो को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से धूल चटा दी। अर्नव ने मैच में 8 एस (aces) लगाए और अपनी पहली सर्विस पर 92% अंक हासिल किए। उनकी सर्विस की गति 208 किमी/घंटा तक पहुंची, जिसने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।
36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा इस जीत के साथ ही अर्नव 1990 के बाद जूनियर विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने किया था, जो उस साल चैंपियन बने थे। इतना ही नहीं, वह 2009 में यूकी भांबरी के बाद किसी भी जूनियर ग्रैंड स्लैम के अंतिम-8 में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
पुरानी हार का लिया बदला अर्नव के लिए यह जीत मानसिक रूप से भी बड़ी है। रियो तबाता के खिलाफ पिछली हार उनके दिमाग में थी, जहाँ वे मैच पॉइंट होने के बावजूद हार गए थे। जीत के बाद अर्नव ने कहा, वह मैच मेरे दिमाग में था, लेकिन मैं अब मानसिक रूप से काफी शांत हो गया हूं। मैंने खुद को याद दिलाया कि यह सिर्फ एक खेल है।
अब अमेरिका से होगी टक्कर टूर्नामेंट में अब तक एक भी सेट न गंवाने वाले अर्नव की राह अब और कठिन होने वाली है। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना अमेरिका के क्वालीफायर जॉर्डन ली से होगा। पूरा देश अब उन्हें रामनाथन कृष्णन, रमेश कृष्णन और लिएंडर पेस की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए विंबलडन ट्रॉफी के करीब देख रहा है। उनकी ट्रेनिंग पुणे में हेमंत बेंद्रे और स्पेन की सोटो एकेडमी में निगेल बीवर्स की देखरेख में चल रही है।
*India s No. 1 🇮🇳 Arnav Paparkar storms into the Quarterfinals at Wimbledon Juniors 2026 🔥
— Indian Tennis Daily (ITD) (@IndTennisDaily) July 8, 2026
Arnav continued his impressive run at the Championships with a dominant 6-2, 6-1 straight-sets victory over (JR 30) 🇯🇵 Ryo Tabata, booking his place in the quarterfinals.
He will next… pic.twitter.com/xfE2A9gCHW
राजनीतिक आत्मरक्षा या बदली चाल: महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव के यू-टर्न के मायने
समोसे के लिए ट्रेन रोकी? वायरल दावे की खुली पोल, रेलवे ने बताई सच की तस्वीर
सरदार सरोवर परियोजना: मध्य प्रदेश को मुआवजा मिलना था, पर उल्टा गुजरात को चुकाने होंगे 550 करोड़
माइंस नहीं, अब माइंड्स से होगी झारखंड की पहचान: सीएम सोरेन का नया विजन
मुंबई में कुदरत का कहर: 6 दिन में गिरे 1100 पेड़, टूटा तीन साल का रिकॉर्ड; 4 लोगों की मौत
लड़के-लड़कियां भागकर शादी कर लेते हैं, फिर बच्चों का क्या? : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का विवादित बयान
3 साल के बच्चों के लिए मौत की दुआ: ट्रोलर्स की ओछी हरकत पर छलका सिंगर चिन्मयी का दर्द
NIA का बड़ा प्रहार: 10 राज्यों में ISIS-AQIS के ऑनलाइन टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़
खदानों से आगे माइंड्स की ओर: झारखंड ने बदली अपनी औद्योगिक तस्वीर
इंडोनेशिया में गूंजा ॐ नमः शिवाय : पीएम मोदी ने 1000 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर का किया दौरा