प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरे के समापन पर योग्याकार्ता स्थित 1000 साल पुराने ऐतिहासिक प्रम्बानन हिंदू मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला साबित हुआ है।
पुनर्निर्माण की नई शुरुआत पीएम मोदी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ मंदिर परिसर का दौरा किया। दोनों नेताओं ने यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल इस मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया। भारत अब इस प्राचीन धरोहर को नया जीवन देने में इंडोनेशिया का सहयोग करेगा।
मंत्रोच्चार से गुंजा मंदिर परिसर दौरे के दौरान मंदिर परिसर में ‘ॐ नमः शिवाय’ का मंत्रोच्चार गूंज उठा। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह अनुभव बेहद अलौकिक था। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज लहराकर नेताओं का स्वागत किया।
क्या है प्रम्बानन मंदिर का इतिहास? 9वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है। मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर के शिखर पर ब्रह्मा और विष्णु की झलकियां भी मिलती हैं। पत्थरों पर उकेरी गई जटिल नक्काशी में रामायण के दृश्य आज भी जीवंत लगते हैं। 47 मीटर ऊंचा मुख्य शिव मंदिर प्राचीन वास्तुकला का एक बेजोड़ नमूना है।
साझा सांस्कृतिक विरासत पर जोर पीएम मोदी ने इस दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया की साझा संस्कृति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वायंग कुलित के जरिए महाभारत का मंचन हो या देवी श्री की पूजा, हमारी परंपराएं सदियों पुराने संबंधों का प्रमाण हैं। पीएम ने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति प्रबोवो से चर्चा की है कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो कुछ कुछ होता है ।
पर्यटन को बढ़ावा देने का आह्वान प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय से अपील की कि वे अपने इंडोनेशियाई मित्रों को भारत की यात्रा के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया द्वारा उन्हें दिया गया सर्वोच्च सम्मान दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता और बदलते समय के साथ मजबूत होते कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक है।
The majestic Prambanan Temple! pic.twitter.com/pRS2S9X5gm
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2026
मानसून का कहर: दिल्ली-NCR समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
नर्मदा जल विवाद का हुआ द एंड : चार राज्यों ने अमित शाह की मौजूदगी में भरी सहमति की हुंकार
ट्रेन के First AC कोच को बनाया हनीमून सुइट , सोशल मीडिया पर मचा बवाल; रेलवे ने तोड़ी चुप्पी
ट्रेंट ब्रिज में धोनी की मौजूदगी और वैभव का सुपर शॉट : जन्मदिन पर माही ने जीता फैंस का दिल
फीफा वर्ल्ड कप में बवाल: मेसी से भिड़े मिस्र के कोच, मैच फिक्सिंग और पक्षपात के गंभीर आरोप
ट्रंप और मेलोनी की तकरार: आई लाइक हर कहकर भी क्यों नहीं थम रहा कूटनीतिक तनाव?
आपने अपनी क्या हालत बना ली है? : निशिकांत दुबे का अखिलेश यादव पर सीधा हमला
प्रिंस यादव का धमाका: पहली ही गेंद पर बटलर हुए क्लीन बोल्ड, यॉर्कर ने मचाई खलबली
इंडोनेशिया में पीएम मोदी का गणित वाला कनेक्ट: 2+6 और 1+7 के जरिए ऐसे बांधी दोस्ती की डोर
क्या मिस्र के साथ हुआ धोखा ? अर्जेंटीना की जीत पर मचा बवाल, रेफरी और VAR पर उठे गंभीर सवाल