फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच हुआ क्वार्टर फाइनल मुकाबला फुटबॉल की जंग से ज्यादा किसी अखाड़े जैसा नजर आया। अर्जेंटीना ने 3-2 से जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन मैच के बाद उपजे विवाद ने पूरे खेल जगत को हिलाकर रख दिया है।
अंतिम 15 मिनट में पलटी बाजी मैच का अधिकांश समय मिस्र के नियंत्रण में था। रेगुलर टाइम के खत्म होने तक मिस्र की टीम 2-0 से आगे थी और उनकी जीत लगभग सुनिश्चित लग रही थी। लेकिन खेल के 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने गोल कर अर्जेंटीना की वापसी कराई। इसके ठीक चार मिनट बाद मेसी ने 2-2 से स्कोर बराबर कर दिया और अंत में एंजो फर्नांडीज के निर्णायक गोल से अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया।
टचलाइन पर हुई तीखी बहस मैच के अंतिम पलों में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी और मिस्र के हेड कोच होसाम हसन के बीच मैदान के किनारे तीखी बहस हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मेसी को कोच हसन से यह पूछते हुए सुना जा सकता है, तुम्हें क्या समस्या है?
तनाव तब और बढ़ गया जब कोच हसन ने फीफा के एंटी-रेसिज़्म (नस्लवाद-विरोधी) जेस्चर का इस्तेमाल किया। माहौल को बिगड़ता देख रेफरी और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
कोच हसन का तीखा प्रहार मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस्र के कोच होसाम हसन ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, अर्जेंटीना की यह जीत बिल्कुल भी जायज नहीं है। फीफा का फेयर प्ले आज पूरी तरह नदारद था। मैं वादा करता हूं कि अब मैं इस वर्ल्ड कप का एक भी मैच नहीं देखूंगा।
हसन ने आगे कहा कि उनकी टीम जीत की असली हकदार थी। उन्होंने खुलेआम मैच में पक्षपात और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे फीफा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग मैच के बाद मिस्र के फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। कई वीडियो और मीम्स वायरल हो रहे हैं जिनमें चीटिंग का दावा किया गया है। हालांकि, अर्जेंटीना के समर्थक इसे शानदार वापसी बता रहे हैं, लेकिन कोच हसन के बयान ने इस टूर्नामेंट की विश्वसनीयता पर गहरा संकट खड़ा कर दिया है। फिलहाल फीफा की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Lionel Messi asks Egypt s coach Hossam Hassan: 🗣️ «What s wrong with you?»
— ShowTime Promotions (@ShowTimePromoUg) July 8, 2026
FT: 🇦🇷 Argentina 3-2 Egypt 🇪🇬 🍿
⚽ Yasser Ibrahim
⚽ Mostafa Ziko
⚽ Christian Romero
⚽ Lionel Messi
⚽ Enzo Fernandez https://t.co/WAzfFA2bxK pic.twitter.com/t0WQZhGzC4
पेनल्टी चूकने पर गुस्से से उबल रहे थे मेसी, बोले- लगा मैंने टीम को निराश किया है
फीफा वर्ल्ड कप: हार के मुहाने पर था अर्जेंटीना, मेसी के जादुई 4 मिनट ने पलट दी बाजी
गुरुग्राम: मानसून की पहली बारिश में ही धंसा दिल्ली-जयपुर हाईवे, 8 किमी लंबा जाम
कराची के पास रहस्यमय तरीके से गायब हुआ कार्गो विमान, समंदर में तलाशी अभियान तेज
दादा के 54 साल: बंगाल के टाइगर से मैच-विनर्स बनाने वाले कप्तान की अनकही कहानी
फीफा वर्ल्ड कप: क्या मेसी की टीम को मिला वीआईपी ट्रीटमेंट? मिस्र के साथ हुई बेईमानी पर मचा बवाल
FBI का ऑपरेशन हार्ड बॉल : लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका में बड़ी कार्रवाई, गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम
गद्दार... कितने में बिकीं? : बरुईपुर में सयानी घोष का हुआ तीखा विरोध
पीएफ खाताधारकों की बल्ले-बल्ले: 15 जुलाई तक खाते में आएगा ब्याज, जानें क्या है नया ऑटो-प्रोसेस सिस्टम
मौत के मुंह से लौटा किसान: 30 मिनट तक शेरनी के पंजों में दबा रहा, फिर हुआ चमत्कार