पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पहले सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला ने अपनी बहू के लिए इतना अनोखा और प्यारा आइडिया दिया है कि सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
अचार और आम पापड़ की फरमाइश वीडियो में बुजुर्ग सासू मां अपनी बहू से फोन पर बात कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस साल उनके घर में इतने आम हुए कि उन्हें खत्म करना मुश्किल हो गया। घर की बर्बादी रोकने के लिए उन्होंने ढेर सारा आम का अचार और अमावट (आम पापड़) बना लिया है।
पीएम मोदी से मदद की उम्मीद बातचीत के दौरान सासू मां को याद आया कि उनकी बहू ऑस्ट्रेलिया में रहती है और वहां ये स्वाद उसे नहीं मिल पा रहा। तभी उन्हें एक जुगाड़ सूझा। उन्होंने बड़ी मासूमियत से कहा, सुना है मोदी जी अपने प्राइवेट जहाज से ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। जहाज इतना बड़ा है, तो क्या वो मेरी बहू के लिए थोड़ा सा अचार और आम पापड़ नहीं ले जा सकते?
वायरल हुआ सासू मां का भोलापन सासू मां की इस बात पर बहू अपनी हंसी नहीं रोक पाई। इस बातचीत को बहू ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है। भोजपुरी लहजे में कही गई यह बात लोगों को इतनी पसंद आई कि वे इसे बार-बार देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर चर्चा अभिषेक कुमार नाम के यूजर ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया है। लोग सासू मां के इस सीधेपन और अपने बच्चों के प्रति उनके प्रेम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि पीएम मोदी वहां भारत के लिए क्या कूटनीतिक सौगातें लाएंगे, ये तो भविष्य बताएगा, लेकिन इस सासू मां ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जरूर जीत लिया है।
*PM मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले हैं। वहां वे भारत के लिए क्या हासिल करेंगे - ये तो उन्हीं को पता होगा। लेकिन कम से कम एक बुजुर्ग बिहारी सास की तो सुन लेते। उनका बनाया आम का अचार तो उनकी बहु तक ऑस्ट्रेलिया पहुंचा देते। आप भी सुन लीजिए कि बुजुर्ग सास मोदी जी से क्या कह रही हैं। pic.twitter.com/OkIBOJYfx5
— ABHISHEK KUMAR (@ABHISHEKJOURNO2) July 8, 2026
दुश्मन के ठिकानों का काल बना भारत का पिनाका , सटीक मारक क्षमता से लैस नए रॉकेट का सफल परीक्षण
बाढ़ का पानी बना मौत का जाल: चीन के गांव में 900 जहरीले सांपों का आतंक
जूते सिर पर उठाने को भी तैयार : क्या पंजाब कांग्रेस में थम पाएगा चन्नी-वडिंग का विवाद?
जिम जाने की क्या जरूरत? साइकिल चलाते शख्स की कट-फटे मसल्स देख लोग हुए हैरान
जयमाला के बीच दूल्हे के सामने दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर, मची अफरा-तफरी
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव : पीएम मोदी ने तैयार किया 35 देशों का सुरक्षा कवच
लॉक अप में हुआ गौरव खन्ना का धमाका, तलाक के खुलासे के बाद पत्नी आकांक्षा संग हुआ इमोशनल रीयूनियन
मेरठ: प्रदर्शनकारियों पर भड़के SSP अविनाश पांडेय, गाड़ी में बिठाकर पीटने का वीडियो वायरल
मुंबई में हाई टाइड का खतरा: समुद्र से दूर रहें, मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ पूरा महाराष्ट्र
पुरानी गाड़ियों में E20 पेट्रोल का खतरा: केजरीवाल ने 29 वाहन कंपनियों से मांगा जवाब