मुंबई और आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। न केवल सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं, बल्कि रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए गंभीर अलर्ट जारी किया है।
समंदर में उठेंगी ऊंची लहरें मौसम विभाग ने मुंबई में हाई टाइड को लेकर चेतावनी जारी की है। बुधवार शाम 5:17 बजे 3.77 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है। वहीं, 9 जुलाई की सुबह 7:00 बजे 3.49 मीटर की दूसरी हाई टाइड आ सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से समुद्र तटों से दूर रहने की अपील की है।
48 घंटों में झमाझम बारिश पिछले 48 घंटों में मुंबई, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में भारी बारिश दर्ज की गई है। नासिक में मखमलाबाद रोड के इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है, जिससे लोग फंसे हुए हैं। पुणे में भी मुथा नदी उफान पर है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है।
ठाणे और पालघर का बुरा हाल ठाणे और नवी मुंबई में भारी जलभराव के कारण सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। पालघर में स्थिति और भी खराब है, जहाँ सड़कों पर घुटने से ऊपर तक पानी भरा है। स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा का कामकाज पूरी तरह ठप है।
रेल सेवा चरमराई, पटरियां डूबीं भारी बारिश का असर रेल नेटवर्क पर भी पड़ा है। वसई-विरार और नालासोपारा में रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्रियों को देर रात टॉर्च की रोशनी में जलमग्न पटरियों से पैदल चलते देखा गया। भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे रूट पर भी परिचालन सामान्य नहीं हो पाया है।
ऑरेंज अलर्ट और झीलों का हाल मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बुधवार तक प्रभावी है। एहतियात के तौर पर शहर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। राहत की बात यह है कि विहार के बाद अब तुलसी झील भी ओवरफ्लो होने लगी है, हालांकि शहर को पानी सप्लाई करने वाली कुल झीलों में अभी भी मात्र 41.43 प्रतिशत पानी ही जमा हुआ है।
*#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुथा नदी उफान पर है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। pic.twitter.com/w9Nupwppo5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
आपने अपनी क्या हालत बना ली है? : निशिकांत दुबे का अखिलेश यादव पर सीधा हमला
IND vs ENG 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव
स्वीकार नहीं : 125 रनों की शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, गिनाई टीम की बड़ी गलतियां
नमो एम्बुलेंस घोटाले का सच उजागर किया तो घर पहुंची IT रेड: पत्रकार ने BJP सांसद पर लगाए गंभीर आरोप
सरदार सरोवर परियोजना: मध्य प्रदेश को मुआवजा मिलना था, पर उल्टा गुजरात को चुकाने होंगे 550 करोड़
जॉन विक , रॉकेट और रोलेक्स : अमेरिकी चार्जशीट में खुला बिश्नोई समेत 3 बड़े गैंग का काला चिट्ठा
iQOO Z11 Lite की धमाकेदार एंट्री: बजट में मिलेगा AI पावर और दमदार बैटरी
रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: गांव में घुसी शेरनी ने किसान को दबोचा, खौफ के साये में ग्रामीण
शराब कम पियो, पेट्रोल में मिलाना है : मणिशंकर अय्यर का 22 साल पुराना वीडियो क्यों मचा रहा हलचल?
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नया नियम: 1 अगस्त से डोमिसाइल सर्टिफिकेट अनिवार्य