रोहिणी: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। एमसीडी स्कूल के पास स्थित एक पुरानी 4 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
बचाव कार्य तेज घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मलबे में फंसे एक शख्स का वीडियो भी सामने आया है, जिसे निकालने के लिए बचावकर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं। NDRF की दो टीमें भी मौके पर तैनात कर दी गई हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। फायर अधिकारी के अनुसार, अब तक दो लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला जा चुका है।
भारी बारिश बनी काल बताया जा रहा है कि इमारत काफी पुरानी थी और पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण इसकी नींव कमजोर हो गई थी। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और तेज बारिश व 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।
जाम और जलजमाव से बेहाल दिल्ली बारिश ने राजधानी की रफ्तार थाम दी है। सदर बाजार, ग्रेटर कैलाश, बदरपुर, स्वरूप नगर और कुशक रोड समेत शहर के कई इलाकों में घुटने तक पानी भर गया है। रोहतक रोड पर पंजाबी बाग से शादीपुर के बीच ट्रैफिक घंटों तक ठप रहा।
कई दोपहिया वाहन चालकों ने बारिश से बचने के लिए एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर के नीचे शरण ले ली, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।
यातायात पर गहरा असर आईटीओ चौराहा, धौला कुआं, महिपालपुर, आश्रम और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव और कम दृश्यता के कारण वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रही। लाजपत नगर, एम्स, मूलचंद और मुकरबा चौक जैसे व्यस्त इलाकों में भी लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। प्रशासन फिलहाल स्थिति को सामान्य करने में जुटा है।
*Delhi: A building collapsed in Sector 16 under the K.N. Katju police station area in Rohini district. More details are awaited. pic.twitter.com/pvnU8OfXQw
— IANS (@ians_india) July 8, 2026
बेटे को गलती की सजा मिली, शव नहीं लूंगी : बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर पर मां का सख्त रुख
FBI का ऑपरेशन हार्ड बॉल : लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका में बड़ी कार्रवाई, गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम
रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: गांव में घुसी शेरनी ने किसान को दबोचा, खौफ के साये में ग्रामीण
बारुइपुर एनकाउंटर: वो पापी है, लाश भी नहीं देखूंगी , रेप-मर्डर के आरोपी बेटे को मां ने नकारा
फीफा वर्ल्ड कप में बवाल: मेसी से भिड़े मिस्र के कोच, मैच फिक्सिंग और पक्षपात के गंभीर आरोप
बारुईपुर रेप-मर्डर केस: एनकाउंटर में मारे गए बेटे पर मां का चौंकाने वाला बयान, कहा- मुझे उसका शव नहीं चाहिए
इंडोनेशिया में भारत का शिव संकल्प: प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण में मदद करेगा भारत
एक करोड़ झूठे मरे होंगे, तब ये पैदा हुए : मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर फडणवीस का तीखा प्रहार
NIA का बड़ा प्रहार: 10 राज्यों में ISIS-AQIS के ऑनलाइन टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़
होर्मुज में बिगड़े हालात: अमेरिका और ईरान के बीच सीधी जंग शुरू, एक-दूसरे के ठिकानों पर बरसाईं मिसाइलें