नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेन और मेट्रो के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। एक चलती ट्रेन में सोती हुई महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले युवक को यात्रियों ने ऐसा सबक सिखाया कि वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।
क्या है मामला? वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच में दो महिलाएं सीट पर सो रही हैं। पास की सीट पर बैठा एक युवक मौका देखकर सोती हुई महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगता है।
नींद खुली तो मचा हड़कंप युवक की इस घिनौनी हरकत से महिला की नींद अचानक खुल गई। महिला ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और दूसरी महिला को जगाकर पूरी बात बताई। इसके बाद जो हुआ, वह युवक के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था।
महिलाओं ने जमकर की धुनाई दोनों महिलाओं ने बिना डरे आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री भी इस दृश्य को देखकर दंग रह गए। महिलाओं के कड़े तेवर देखकर युवक अपनी हरकत पर पछताता नजर आया।
अभी पुष्टि नहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर पूजा सिन्हा नाम की यूजर ने शेयर किया है। हालांकि, यह घटना किस ट्रेन की है और यह वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल, इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है और यूजर्स महिलाओं के साहस की तारीफ कर रहे हैं।
कुटाई अच्छा से हो गया इनका 😜😜👍🤣🤣👇👇 pic.twitter.com/BhOPfiC3os
— pooja Sinha (@poojaSinha65311) July 7, 2026
इंग्लैंड में भारत की शर्मनाक हार: टीम के बचाव में उतरे कोच गौतम गंभीर, बताए ये बड़े कारण
मेरी जिंदगी खुली किताब है: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चंपत राय का भावुक जवाब
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: अफगानिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शापूर जादरान का भारत में निधन
होर्मुज़ में टैंकर हमला, अमेरिका का ईरान पर ज़बरदस्त वार! क्या फिर भड़कने वाला है बड़ा युद्ध?
अफगानिस्तान के कृषि मंत्री की दिल्ली में दस्तक, बदलेंगे कूटनीतिक समीकरण?
FBI का ऑपरेशन हार्ड बॉल : लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका में बड़ी कार्रवाई, गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम
ईरान के साथ सीजफायर खत्म: ट्रंप का तीखा हमला, कहा- वे घटिया और हिंसक लोग
IND vs ENG 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव
वैभव को चुनना जल्दबाजी, संजू को ड्रॉप करना बड़ी भूल : टीम इंडिया के चयन पर भड़के दिग्गजों के बोल
बारिश बनी आफत: गुरुग्राम में धंसी NH-48 की सड़क, लगा 8 किमी लंबा जाम