अंकारा: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। तुर्की के अंकारा में नाटो (NATO) समिट के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुई सीजफायर डील को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान कर दिया है।
बातचीत करना समय की बर्बादी ट्रंप ने नाटो प्रमुख मार्क रूट के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेहद सख्त लहजे में कहा कि ईरान के साथ किसी भी तरह की बातचीत अब संभव नहीं है। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह डील खत्म हो चुकी है। मैं अब ईरानियों के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहता। वे घटिया और बीमार लोग हैं, जिन्हें बीमार नेतृत्व ही चला रहा है।
हमलों का जवाब, बदले की कार्रवाई यह घोषणा अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए जोरदार सैन्य हमलों के बाद आई है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि मंगलवार देर रात किए गए हमले का कारण ईरान द्वारा समुद्र में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना था। उन्होंने बताया कि ईरान ने लाल सागर के स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों— M/T अल रेकयात, M/T वेडियन और M/T साइप्रस प्रॉस्पेरिटी— पर रॉकेट दागे थे।
अंतिम संस्कार पर ट्रंप का तंज ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, हमने उन्हें सम्मान के साथ अपना अंतिम संस्कार करने का समय दिया था, लेकिन इसके बजाय उन्होंने हमारे जहाजों पर हमले शुरू कर दिए। इसी उदंडता का जवाब हमने बहुत जोरदार तरीके से दिया है।
पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान भी चुप नहीं बैठा है। खबरों के अनुसार, ईरान ने बहरीन, कुवैत और अन्य खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी मिलिट्री बेस को निशाना बनाया है। साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य में भी दो जहाजों पर मिसाइल दागने की सूचना मिली है।
अगला कदम क्या होगा? खामेनेई को 9 जुलाई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाना है, लेकिन उससे पहले ही दोनों देशों के बीच छिड़ी यह जंग पूरे पश्चिम एशिया के लिए बड़ा खतरा बन गई है। ट्रंप के इस आक्रामक रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि अब कूटनीति के रास्ते बंद हो चुके हैं और क्षेत्र में स्थिति और अधिक विस्फोटक हो सकती है।
🚨 #BREAKING Trump declaring the ceasefire with Iran is OVER calling them sick, vicious, violent liars and saying he doesn t want to deal with them.
— HUSSEIN (@PulseOrbit) July 8, 2026
The same man who bombed their ports and towers is now playing the victim. Classic empire tantrum when the resistance hits… pic.twitter.com/QLc8JyjhbQ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय ने चुप्पी तोड़ते हुए दिया बड़ा बयान, बोले- सत्य सामने आएगा
बारिश में बेटी को साथ लेकर काम कर रही महिला डिलीवरी पार्टनर को मिला अनोखा सरप्राइज, कस्टमर की दरियादिली देख नम हो गईं आंखें
iQOO Z11 Lite की धमाकेदार एंट्री: बजट में मिलेगा AI पावर और दमदार बैटरी
चलती ट्रेन में महिला के साथ अश्लील हरकत, यात्रियों ने जो किया वो देखकर दंग रह जाएंगे आप!
सिया गोयल का खौफ: पहाड़ों पर बीवी के साथ हाथ बांधकर घूमने को मजबूर हुआ पति!
पटरी पर रफ्तार का तांडव : राजधानी और वंदे भारत की रेस का वीडियो हुआ वायरल, जानिए कौन निकला आगे?
जॉन विक , रॉकेट और रोलेक्स : अमेरिकी चार्जशीट में खुला बिश्नोई समेत 3 बड़े गैंग का काला चिट्ठा
नर्मदा जल विवाद का हुआ द एंड : चार राज्यों ने अमित शाह की मौजूदगी में भरी सहमति की हुंकार
फीफा वर्ल्ड कप: मेसी पर मेहरबानी या मिस्र के साथ बेइमानी? रेफरी और VAR के फैसलों ने मचाया बवाल
प्रम्बानन मंदिर में गूंजा ॐ नमः शिवाय : इंडोनेशिया में PM मोदी ने रची आध्यात्म की नई गाथा