फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक नाटकीय घटनाक्रम में अमेरिका के स्टार स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन के निलंबन को फीफा ने वापस ले लिया है। इस फैसले के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सीधा हस्तक्षेप बताया जा रहा है।
ट्रंप की नाराजगी और फीफा से सीधी बात सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रंप ने बालोगुन को मिले रेड कार्ड पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मुझे पहले नहीं पता था कि रेड कार्ड का मतलब क्या होता है, लेकिन जब पता चला कि वह अगला मैच नहीं खेल पाएंगे, तो मुझे यह बेहद अनुचित लगा।
राष्ट्रपति ने खेल के नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा, आप किसी खिलाड़ी को उस मैच के लिए कैसे दंडित कर सकते हैं जो अभी खेला ही नहीं गया है? मैंने इस मामले में फीफा से समीक्षा करने को कहा था।
रेफरी के फैसले पर उठाए सवाल ट्रंप ने दावा किया कि बालोगुन ने कोई फाउल नहीं किया था, बल्कि यह महज एक रेसिंग टक्कर थी। उन्होंने रेफरी के फैसले को संदिग्ध करार देते हुए कहा कि बालोगुन अमेरिका के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं और उनके बिना टीम को नुकसान होगा।
सिएटल में बेल्जियम के खिलाफ उतरेंगे बालोगुन फीफा के इस यू-टर्न के बाद अब 25 वर्षीय बालोगुन सोमवार को सिएटल स्टेडियम में बेल्जियम के खिलाफ होने वाले राउंड ऑफ-16 मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट में बालोगुन अब तक तीन गोल कर चुके हैं और टीम की मुख्य ताकत हैं।
विवादों में घिरी फीफा की निष्पक्षता फीफा के इस फैसले से बेल्जियम फुटबॉल संघ (RBFA) भड़क गया है। बेल्जियम ने इस फैसले को चौंकाने वाला बताया है और कहा है कि वे अपने हितों की रक्षा के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज ने ट्रंप के इस कदम का समर्थन करते हुए रेड कार्ड को बेतुका बताया। वहीं, यह मामला अब खेल के मैदान से बाहर निकलकर राजनीति और नियमों की पारदर्शिता पर एक बड़ी बहस का विषय बन गया है।
Trump on Balogun:
— Clash Report (@clashreport) July 6, 2026
Balogun is our best player. He got a red card. I didn t know what that meant, but then I heard that it means you cannot play in the next game.
That s very unfair. How do you penalize him for a game that hasn t been played yet?
I asked for a review by FIFA. pic.twitter.com/UmMU6N4u6k
हमीरपुर में खाकी का लव ट्रायंगल: सिपाही को पत्नी के साथ रंगे हाथों पकड़ने पहुंची असली पत्नी, जमकर हुआ हंगामा
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप, ट्रेनों का पहिया थमा: भारी बारिश ने महाराष्ट्र में मचाई तबाही
तालाब में फेंके जाते समय भी जिंदा थी मासूम, 12 साल की बच्ची से बर्बरता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख दहल उठे डॉक्टर
ट्रंप के 3 फोन कॉल और फीफा का यू-टर्न: 64 साल बाद वर्ल्ड कप में फिर दोहराया गया इतिहास!
‘अकेला नहीं है इजरायल’: नेतन्याहू ने अमेरिकी अहंकार को नकारा, भारत को बताया सबसे भरोसेमंद साथी
प्यार में वीरू बना युवक: 72 फीट ऊंचे हाई-टेंशन टावर पर चढ़ा, 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
भविष्य के लिए टाइम कैप्सूल : अमेरिका ने जमीन में दफन किया 250 साल पुराना इतिहास
जब पटरियों पर नाव बनकर दौड़ी वंदे भारत: मुंबई की बारिश में वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
रवि बिश्नोई की नो-बॉल समस्या पर मुरली कार्तिक ने दी बड़ी सलाह, बताया कैसे सुधरेगा गेंदबाजी एक्शन
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने रेखा गुप्ता पर खेला दांव, प्रशांत किशोर की चुनौती को नकारा