अगर आपके वाहन पर ट्रैफिक चालान पेंडिंग है, तो यह आपके लिए काम की खबर है। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) 12 जुलाई 2026 को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन करने जा रहा है। इसका उद्देश्य पुराने और लंबित ट्रैफिक चालानों का आपसी सहमति से निपटारा करना है।
किस तरह के चालानों का होगा निपटारा? इस लोक अदालत में केवल कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालानों और नोटिसों को शामिल किया जाएगा। ध्यान रहे कि केवल वही चालान इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं, जो 31 मार्च 2026 तक वर्चुअल कोर्ट में लंबित हैं।
कहां और कब पहुंचें? लोक अदालत का आयोजन रविवार, 12 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। दिल्ली के सभी जिला अदालत परिसरों (तिस हजारी, राउज एवेन्यू, पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, रोहिणी, द्वारका और साकेत कोर्ट) में इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आपको अपनी चालान स्लिप पर अंकित कोर्ट परिसर में ही जाना होगा।
ऐसे करें चालान स्लिप डाउनलोड लोक अदालत में शामिल होने के लिए चालान स्लिप अनिवार्य है। इसे दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (https://traffic.delhipolice.gov.in/lokadalat) से डाउनलोड किया जा सकता है। यह सुविधा 6 जुलाई से शुरू हो चुकी है।
प्रशासन ने कुल 2 लाख चालानों की सीमा तय की है और प्रतिदिन अधिकतम 50,000 स्लिप ही डाउनलोड की जा सकेंगी। अपनी स्लिप समय रहते डाउनलोड कर लें, क्योंकि उस पर कोर्ट नंबर और समय की पूरी जानकारी दी गई होगी।
फर्जी कॉल से रहें सतर्क प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि वे लोक अदालत के संबंध में किसी को भी फोन नहीं करते हैं। यदि कोई खुद को विभाग का अधिकारी बताकर आपसे पैसे या निजी जानकारी मांगे, तो उसे न दें। यह धोखाधड़ी हो सकती है।
किसी भी सहायता के लिए संपर्क यदि आपको कोई संदेह है या जानकारी चाहिए, तो आप दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के केंद्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 24 घंटे चलने वाली टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1516 पर कॉल किया जा सकता है।
*Special Lok Adalat to be held on 12.07.2026@NALSALegalAid pic.twitter.com/8cu39iv9QN
— Delhi State Legal Services Authority (DSLSA) (@DSLSA_DELHI) July 5, 2026
ममता बनर्जी के घर बाहर केंद्रीय बलों का पहरा, TMC ने पूछा- क्या यह हाउस अरेस्ट की साजिश?
किशनगंज पर मेघों का पहरा: अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, सातों प्रखंडों में सतर्कता के निर्देश
मुंबई में बारिश का कहर: मानखुर्द में चॉल ढहने से 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत
ओटीटी से 48 घंटे में ही गायब हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज , अभिनेता ने कहा- सफर अभी बाकी है
फीफा वर्ल्ड कप में महा-उलटफेर: 5 बार के चैंपियन ब्राज़ील का सफर खत्म, नॉर्वे के वाइकिंग्स ने रचा इतिहास
हरभजन सिंह ने की दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज की तारीफ, फिर भी OTT से हुई गायब
अली खामेनेई की अंतिम यात्रा: 1989 की भयावह यादों से क्यों सहमा है तेहरान?
ट्रंप के फोन से झुका FIFA, अमेरिकी खिलाड़ी का बैन हटाया; बेल्जियम भड़का, कहा- शर्म करो
4 गेंदों पर 10 रन थे जरूरी, फिर शनाका ने रचा इतिहास; आखिरी ओवर में पलट दी बाजी
2027 से पहले पंजाब में झाड़ू का जोरदार प्रहार: होशियारपुर और जलालाबाद में आप की बड़ी जीत