पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज (पूर्व नाम पंजाब 95 ) इन दिनों गंभीर विवादों में घिरी हुई है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर रिलीज के महज 48 घंटों के भीतर हटा दिया गया, जिसने हर किसी को चौंका दिया है।
48 घंटों में ही गायब हुई फिल्म 3 जुलाई को यह फिल्म बिना किसी बड़े शोर-शराबे के ओटीटी पर स्ट्रीम की गई थी। हालांकि, अगले दो दिनों के भीतर ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। जी5 के अनुसार, अगले आदेश तक इस फिल्म को भारत में नहीं दिखाया जाएगा।
सेंसर बोर्ड से नहीं मिली थी हरी झंडी इस फिल्म के विवाद की मुख्य वजह सेंसर बोर्ड के साथ इसका टकराव है। बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन मेकर्स ने उन आदेशों को नजरअंदाज करते हुए इसे सीधे ओटीटी पर उतार दिया था। इसी कारण फिल्म कानूनी और तकनीकी पेचीदगियों में फंस गई है।
हरभजन सिंह ने की कहानी की सराहना ओटीटी से हटने से पहले फिल्म देखने वालों में पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह भी शामिल थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की। हरभजन ने लिखा, जलियांवाला बाग एक बड़ा हत्याकांड था, लेकिन फिल्म देखने के बाद मेरे मन में एक बड़ा सवाल है—किसी बाहरी व्यक्ति के ज़ुल्म से ज़्यादा दर्दनाक क्या हो सकता है? जब जो लोग सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं, वही दमन करने लगें? उन्होंने दिलजीत और डायरेक्टर हनी त्रेहान के काम की भी सराहना की।
राजनीतिक और व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भी फिल्म को हटाए जाने पर दुख जताया है। उन्होंने इसे सेंसरशिप से बढ़कर एक दमनकारी कदम करार दिया है। वहीं, इन विवादों के बीच दिलजीत दोसांझ भी काफी आहत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक सीन साझा करते हुए लिखा कि वे इस अंधेरे को चुनौती देंगे।
फिलहाल, फिल्म के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है और प्रशंसकों में इसे लेकर भारी निराशा है।
Jallianwala Bagh stands as one of history’s greatest massacres. It was carried out by a colonial regime. But the question that haunts me after watching Jaswant Singh Khalra is different:
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 5, 2026
What is more painful than oppression by an outsider? When those entrusted to protect their… pic.twitter.com/zb71vPhKss
मुंबई पर मंडराया बड़ा खतरा: अगले 24 घंटे बेहद क्रिटिकल, 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मुंबई की लाइफलाइन पर बारिश का प्रहार: घाट सेक्शन में भूस्खलन से रेल सेवाएं ठप, 16 ट्रेनें रद्द
जयपुर मेट्रो फेज-2: 13 हजार करोड़ की ऑरेंज लाइन से बदलेगी गुलाबी नगरी की रफ्तार
जब मछली की जगह जाल में फंसा टाइगर , रंगदारी मांगने गए अपराधी की मछुआरों ने उतारी हेकड़ी
बालोगुन का प्रतिबंध हटने से मचा बवाल: फीफा और व्हाइट हाउस के बीच सांठगांठ के लग रहे आरोप
हनुमान वेश में डांस पर मचा बवाल: केजरीवाल बोले- बीजेपी हिंदू धर्म पर कलंक है
खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की भागीदारी पर ईरान भावुक: कहा- सदा याद रहेगा यह साथ
रिलीज के 48 घंटे बाद ही जी5 से गायब हुई सतलज , सेंसरशिप पर छिड़ा बड़ा घमासान
अब नहीं रुकेगी सतलुज : सेंसर और ओटीटी की पाबंदियों के बीच दिलजीत दोसांझ का बड़ा ऐलान
एमपी का मिसाइल हब बनना तय: अदाणी के 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की सैन्य ताकत