अब नहीं रुकेगी सतलुज : सेंसर और ओटीटी की पाबंदियों के बीच दिलजीत दोसांझ का बड़ा ऐलान
News Image

विवादों का केंद्र बनी फिल्म दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज लगातार सुर्खियों में है। एक साल तक सेंसर बोर्ड से कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद यह फिल्म आखिरकार Zee5 पर रिलीज हुई थी। लेकिन रिलीज के महज तीन दिन बाद ही इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया। प्लेटफॉर्म ने इसे अगले नोटिस तक हटाने की जानकारी दी, जिसके बाद विवाद और गहरा गया।

ओटीटी से हटी, तो सड़कों पर उतरी फिल्म ओटीटी से हटाने का असर फिल्म पर नहीं पड़ा, बल्कि इसे और हवा मिल गई। दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें खुले मैदान और गुरुद्वारों में फिल्म की स्क्रीनिंग होती दिख रही है। वीडियो के साथ उन्होंने साफ लफ्जों में कहा, हुण नी रुकणी फिल्म (अब ये फिल्म नहीं रुकेगी)।

राजस्थान के गांव से वायरल हुआ वीडियो यह वायरल वीडियो राजस्थान के अनूपगढ़ जिले के गांव 6 एच पतरोड़ा का है। वहां के ग्रामीणों ने प्रोजेक्टर लगाकर बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखा। स्क्रीनिंग के बाद गांववालों ने इस पर लगाई गई पाबंदियों का कड़ा विरोध किया और फिल्म से बैन हटाने की पुरजोर मांग की।

इतिहास और मानवाधिकार की कहानी ग्रामीणों का कहना है कि यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के संघर्ष को दिखाती है। फिल्म 1990 के दशक में लापता हुए लोगों के मामलों को उजागर करती है। फिल्म देखने वाले युवाओं और बुजुर्गों का मानना है कि ऐसी फिल्में नई पीढ़ी को इतिहास के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय अधिकारों के प्रति जागरूक करती हैं।

आवाज नहीं दबाई जा सकती दिलजीत दोसांझ ने अपने पोस्ट में खालरा साहब की आवाज को किसी भी कीमत पर न दबाने की बात कही है। फिल्म के प्रति लोगों का यह रुख साफ संकेत देता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने के बावजूद, यह फिल्म अब जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। जनता का मानना है कि किसी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के बजाय, लोगों को उसे देखने और खुद राय बनाने की आजादी दी जानी चाहिए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रिलीज के 48 घंटे बाद ही जी5 से गायब हुई सतलज , सेंसरशिप पर छिड़ा बड़ा घमासान

Story 1

हरियाणाः बसंती के लिए 72 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा वीरू , 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Story 1

मुंबई में वॉटर लॉकडाउन : मूसलाधार बारिश ने थामी रफ्तार, 16 ट्रेनें कैंसिल और एक्सप्रेस-वे बंद

Story 1

2027 से पहले पंजाब में झाड़ू का जोरदार प्रहार: होशियारपुर और जलालाबाद में आप की बड़ी जीत

Story 1

एमपी का मिसाइल हब बनना तय: अदाणी के 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की सैन्य ताकत

Story 1

चारपाई पर आम का स्वाद और 2027 की सियासी बिसात: डिप्टी सीएम के घर जुटी दिग्गजों की महफिल

Story 1

मुंबई में बारिश का तांडव: 7 दिनों में 10 मौतें, रेल-सड़क संपर्क टूटा, शहर पर रेड अलर्ट का साया

Story 1

दिल्ली: शादी के ढाई महीने बाद छत से गिरकर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

Story 1

NATO समिट से पहले ट्रंप का नया दांव: मेलोनी को लेकर शेयर की विवादित फोटो, फिर छिड़ी जंग

Story 1

हनुमान वेश में डांस पर मचा बवाल: केजरीवाल बोले- बीजेपी हिंदू धर्म पर कलंक है