सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर शनिवार को बॉलीवुड फिल्म शोले जैसा मंजर देखने को मिला। प्रेम प्रसंग में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से आहत एक युवक 72 फीट ऊंचे हाई-वोल्टेज बिजली टावर पर जा चढ़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
क्या था पूरा मामला? युवक की पहचान सरोज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिछले 5 साल से कुंडली क्षेत्र में मजदूरी कर रहा है। वह अपनी प्रेमिका के पिता के पास शादी का प्रस्ताव लेकर गया था, लेकिन रिश्ता ठुकराए जाने के बाद वह बुरी तरह टूट गया और गुस्से में आकर टावर पर चढ़ गया।
5 घंटे तक सांसें अटकी रहीं करीब 220 केवी के ट्रांसमिशन टावर पर युवक को चढ़ते देख स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस, बिजली विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसी अनहोनी को टालने के लिए बिजली विभाग ने तुरंत लाइन की सप्लाई काट दी। मौके पर एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया था।
कैसे माना वीरू ? प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम ने युवक से लगातार बातचीत की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद युवक मान गया और देर शाम वह सुरक्षित नीचे उतर आया। जैसे ही वह नीचे आया, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
ट्रैफिक जाम और जांच इस घटना को देखने के लिए सड़क किनारे भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे नेशनल हाईवे-44 पर लंबा जाम लग गया। मुरथल ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया। फिलहाल कुंडली थाना पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ की जा रही है।
*हरियाणाः शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो बसंती के लिए 72 ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा वीरू , फिर कैसे माना?
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) July 6, 2026
Full Story Link: https://t.co/5AGGJP1s6q#sholay #sonipat pic.twitter.com/yHqCdRBzX5
मिडिल ईस्ट में हलचल के बीच कतर पहुंचे जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी और शांति पर हुई अहम चर्चा
पेंटागन की बादशाहत खत्म: मिस्र ने खड़ा किया दुनिया का सबसे विशाल ऑक्टागन
अमेरिका की चेतावनी बेअसर: खामेनेई के अंतिम संस्कार में जुटे 70 देशों के दिग्गज
333 किमी/घंटे की रफ्तार से बढ़ा महातूफान बावी , अमेरिकी प्रशांत इलाकों में तबाही की चेतावनी
जलेश्वरनाथ महादेव: 100 साल से भक्तों की मुरादें पूरी कर रहा पूर्णिया का यह प्राचीन शिवालय
पीएम मोदी की तीन देशों की कूटनीतिक उड़ान: इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ मजबूत होंगे रणनीतिक संबंध
मुंबई में मानसूनी कहर: सड़कें बनीं दरिया, स्कूलों में छुट्टी और 6 लोगों की मौत
देश के 15 राज्यों में मौसम का रेड अलर्ट : दिल्ली-यूपी में आंधी-तूफान, महाराष्ट्र में भारी तबाही की आशंका
मानसून की मार: देशभर में बारिश और बाढ़ का तांडव, 10 बड़े हादसों से थमा जनजीवन
एमपी का मिसाइल हब बनना तय: अदाणी के 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की सैन्य ताकत