फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक ऐसा करिश्मा हुआ है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। पांच बार की चैंपियन ब्राजील को हराकर नॉर्वे ने टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक माना जा रहा है। 19वीं फीफा रैंकिंग वाली नॉर्वे टीम ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है।
एक्शन और ड्रामे से भरपूर पहला हाफ मैच की शुरुआत से ही रोमांच चरम पर था। चौथे मिनट में ही नॉर्वे के पैट्रिक बर्ग ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह ऑफ-साइड करार दिया गया। इसके बाद ब्राजील के पास बढ़त बनाने का सुनहरा मौका आया, जब उन्हें पेनल्टी मिली। हालांकि, ब्रूनो गिमारेस इसे गोल में बदलने से चूक गए। इस चूक ने फैंस को 1986 के उस ऐतिहासिक पल की याद दिला दी, जब महान खिलाड़ी ज़िको ने फ्रांस के खिलाफ पेनल्टी मिस की थी।
हालेंड का जादू: 7-7-7 का रोमांच मैच का असली रुख दूसरे हाफ में बदला। नॉर्वे के सुपरस्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालेंड ने 79वें और 90वें मिनट में दो शानदार गोल दागकर ब्राजील की कमर तोड़ दी। इस जीत के साथ ही हालेंड अब गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। उनके नाम टूर्नामेंट में अब 7 गोल हो चुके हैं, जिससे वे किलियान एमबाप्पे और लियोनेल मेसी की बराबरी पर आ गए हैं। तीनों खिलाड़ी इस समय 7-7-7 गोल के साथ शीर्ष पर हैं।
नेमार की कोशिश नाकाफी मैच के अंतिम पलों में ब्राजील के लिए नेमार ने पेनल्टी के जरिए एक गोल जरूर किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हार के साथ ही ब्राजील का 36 साल का सूखा खत्म करने का सपना टूट गया और टीम पहली बार राउंड ऑफ 16 से बाहर हो गई है।
वाइकिंग रो पर थिरकी दुनिया मैदान पर जीत के साथ ही नॉर्वे के फैंस वाइकिंग रो (VIKING ROW) का जश्न मनाते दिखे। ओस्लो से लेकर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर तक, जीत का यह जश्न वायरल हो गया है। स्टेडियम में ड्रम बीट्स और ठक..ठक..रो के नारों ने माहौल को यादगार बना दिया। अब क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे की टक्कर मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।
Times Square is completely taken over by Norway fans and it belongs to the Vikings tonight! ❤️
— The Final Whistle (@Rufus_45) July 4, 2026
Another spectacular Viking Row 👏🔥👏 pic.twitter.com/3swcjyzuxM
सिक्किम में BRO का कमाल: 5 दिनों में खड़ा किया बह गया पुल, जोंगू का संपर्क बहाल
मुंबई-पुणे की लाइफलाइन टूटी: भारी बारिश और लैंडस्लाइड से रेल-रोड संपर्क पूरी तरह ठप
न चाय का ब्रेक, न छुट्टी! 64 घंटे तक नॉन-स्टॉप काम कर रोबोट्स ने रचा इतिहास
मुंबई में मानसूनी कहर: सड़कें बनीं दरिया, स्कूलों में छुट्टी और 6 लोगों की मौत
ईरान ने भारत को कहा शुक्रिया , रुखसत हुए खामेनेई तो गहराया दोस्ती का रिश्ता
लंदन की सड़कों पर गूंजी आजादी की आवाज, पाक सेना के खिलाफ उतरे हजारों कश्मीरी
दिल्ली में इस रास्ते पर एक महीने का ट्रैफिक अलर्ट , घर से निकलने से पहले चेक करें अपना रूट
FIFA वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील का सफर खत्म, नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
हेरा फेरी 3 पर छिड़ी कानूनी जंग: अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने जारी की सख्त चेतावनी
मुंबई की रफ्तार थमी: भारी बारिश से डब्बावालों की सेवा ठप, हाईवे पर लगा जाम