दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने तकनीकी मरम्मत कार्य के कारण आज, 6 जुलाई 2026 को दक्षिण दिल्ली के कई बड़े इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी है।
क्यों बंद रहेगा पानी? जल बोर्ड के मुताबिक, सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) की 1900 मिमी व्यास वाली मुख्य पाइपलाइन पर बड़ा मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। साथ ही, तैमूर नगर ड्रेन के पास नई पाइपलाइन को जोड़ने का काम भी शुरू किया गया है। यह मरम्मत का काम 6 जुलाई सुबह 10 बजे से 7 जुलाई शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।
इन इलाकों पर पड़ेगा असर पानी की किल्लत या कम दबाव का सामना करने वाले प्रमुख इलाकों में ईस्ट ऑफ कैलाश, संत नगर, गीतांजलि एन्क्लेव, साकेत, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, लाडो सराय, हौज खास, ग्रीन पार्क, छतरपुर, महरौली और वसंत कुंज के सभी पॉकेट्स शामिल हैं।
इसके अलावा सराय काले खां, आश्रम, जंगपुरा-बी, जसोला विहार, बदरपुर, जैतपुर, सरिता विहार, ग्रेटर कैलाश-2 और 3, सीआर पार्क, श्रीनिवासपुरी और खेल गांव जैसे इलाकों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
पानी की जरूरत पड़ने पर यहां करें कॉल दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे पहले से पर्याप्त पानी का स्टॉक कर लें। यदि आपको आपातकालीन स्थिति में पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर टैंकर के लिए संपर्क कर सकते हैं:
जल बोर्ड ने असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और आश्वासन दिया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। तब तक जल का संयमित उपयोग करने की अपील की गई है।
*Due to major maintenance work on the 1900 mm South Delhi Main pipeline at Sonia Vihar WTP, water supply may remain unavailable or at low pressure in several South Delhi areas on 06 July 2026. Residents are requested to store adequate water in advance.
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) July 5, 2026
Water tankers can be… pic.twitter.com/HNnU8xsLQK
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कहां हैं? पिता की विदाई में भी नहीं आए नजर
जश्न बना मातम: जीत के बाद मैदान पर फिसले जॉर्डन हेंडरसन, स्ट्रेचर पर ले जाए गए अस्पताल
गाय के पेशाब जैसा है सूप , भूख से बेहाल सुनीता आहूजा का लॉक अप 2 में फूटा गुस्सा
क्या 2026 फीफा वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे रोनाल्डो? दिग्गज फुटबॉलर ने तोड़ी चुप्पी
भूटान के E20 पेट्रोल लेने से इनकार की खबरें निकलीं फर्जी, सरकार ने बताया सच
अहमदाबाद-गांधीनगर को मिली बड़ी राहत: 175 करोड़ का पहला केबल-स्टेड फ्लाईओवर शुरू
लॉर्ड्स में इंग्लैंड का मिशन डिफेंड : ऑस्ट्रेलिया को मिला 151 रनों का लक्ष्य
कटिहार स्टेशन पर मिली 12 साल के बच्चे की चौंकाने वाली कहानी, RPF ने बचाई जान
लग्जरी होटलों का नटवरलाल गिरफ्तार: 36 साल तक मुफ्त की मौज, अब 72 घंटे में बिछ गया जाल
असम में सुलह का नया युग: क्या हिमंता बिस्वा सरमा ने खत्म कर दी बंगाली-असमिया हिंदुओं के बीच की खाई?