महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य रखा है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे इस फाइनल में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद धीमी रही, लेकिन अंत में टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
नैट साइवर-ब्रंट का कप्तानी अर्धशतक इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने विपरीत परिस्थितियों में टीम को संभाला। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ संयम दिखाते हुए 53 गेंदों पर 58 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे।
टॉप ऑर्डर हुआ फ्लॉप इंग्लैंड का शीर्ष क्रम ऑस्ट्रेलियाई धारदार गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आया। ओपनर एमी जोन्स (6 रन) और डैनी वायट-हॉज (8 रन) जल्दी पवेलियन लौट गईं। ऐलिस कैप्सी ने 23 रन बनाकर पारी को रफ्तार देने की कोशिश की, लेकिन वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। हीथर नाइट भी केवल 2 रन बनाकर आउट हो गईं।
फ्रेया केम्प के साथ की महत्वपूर्ण साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट नैट साइवर-ब्रंट और फ्रेया केम्प के बीच हुई साझेदारी रही। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 55 गेंदों पर 80 रनों की अटूट साझेदारी हुई। फ्रेया केम्प ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 28 गेंदों पर एक छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट लिया।
तिलक वर्मा बने सबसे युवा भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन का आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने 23 साल 238 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की और अभिषेक शर्मा (25 साल 300 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तिलक अब इस सूची में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
साई सुदर्शन का दबदबा जारी इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने दो मैचों की सीरीज में दो शतक जड़े और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस सीरीज में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 168 रन रहा।
Leading from the front! 👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 5, 2026
England skipper #NatSciverBrunt brings up a well composed FIFTY in the Final. 💪
ICC Women s #T20WorldCup 2026 | Final | #ENGvAUS | LIVE NOW! pic.twitter.com/VKZQrdgkFv
आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधे: सामने आया रोमांटिक वीडियो
आयुष्मान भारत: अब अस्पताल की लंबी लाइनों से मुक्ति, एक फोन कॉल पर बुक होगी OPD अपॉइंटमेंट
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, बजरंगबली की शरण में पहुंचकर क्या बोले रणनीतिकार ?
पलामू में कायाकल्प: जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र , बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
ऑपरेशन कालनेमि: राम मंदिर चंदा चोरी मामले से उबला जन-आक्रोश, घोटालों की परत खुलने का दावा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात शूटर एनकाउंटर में ढेर, हांसी जिम संचालक हत्याकांड का बदला पूरा
बाबा के भक्तों की पुकार: फारबिसगंज से देवघर के लिए सीधी ट्रेन की मांग तेज
मुंबई में भारी बारिश का कहर: मानखुर्द में चॉल ढही, 6 लोगों की मौत; जनजीवन अस्त-व्यस्त
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में मॉम पावर : गोद में बेटा लिए राष्ट्रगान के लिए उतरीं इंग्लिश कप्तान, वीडियो हुआ वायरल
20 साल से बदहाल है बदला घाट स्टेशन की राह, कीचड़ और गड्ढों के बीच ट्रेन पकड़ने को मजबूर यात्री