फारबिसगंज: श्रावणी मेले का आगाज होने वाला है, लेकिन सीमांचल और नेपाल के शिवभक्तों के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा अभी भी बेहद कष्टप्रद बनी हुई है। हर साल हजारों कांवड़िए सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर जाते हैं, लेकिन इस पूरे क्षेत्र से कोई सीधी रेल सेवा न होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सरायगढ़-देवघर स्पेशल को विस्तार देने की मांग भाजपा नेता व समाजसेवी आदर्श गोयल ने रेल प्रशासन से मांग की है कि वर्तमान में सरायगढ़ से देवघर के बीच चलने वाली श्रावणी स्पेशल ट्रेन को विस्तारित किया जाए। यदि इस ट्रेन को राघोपुर-ललितग्राम-नरपतगंज के रास्ते फारबिसगंज तक चलाया जाए, तो लाखों श्रद्धालुओं को सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इस बाबत उन्होंने अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह से भी मुलाकात कर रेल मंत्रालय में पैरवी करने का आग्रह किया है।
प्रस्तावित वैकल्पिक रूट का खाका समाजसेवी आदर्श गोयल ने एक व्यावहारिक रूट का प्रस्ताव भी रखा है, जिससे यात्रा सुगम हो सकती है:
सावन-भादो में ही मिले राहत स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पूरे देश से देवघर के लिए दर्जनों स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं, तो सीमांचल की उपेक्षा क्यों? लोगों का मानना है कि यदि दो-तीन महीनों के लिए भी इस रूट पर प्रायोगिक तौर पर ट्रेन चल जाए, तो गरीब और मध्यमवर्गीय यात्रियों को निजी बसों के महंगे और असुरक्षित सफर से मुक्ति मिल जाएगी।
प्रशासनिक इच्छाशक्ति पर टिकीं नजरें मुंगेर गंगा रेल पुल के चालू होने के बाद से सीमांचल से संताल परगना की दूरी काफी कम हो गई है। स्थानीय सामाजिक संगठनों का साफ कहना है कि अब यह केवल प्रशासनिक इच्छाशक्ति का मामला है। अब देखना यह है कि क्या सांसद प्रदीप कुमार सिंह इस जन-आकांक्षा को रेल मंत्रालय के पटल पर मजबूती से रख पाते हैं, ताकि इस बार सावन में शिवभक्तों की राह आसान हो सके।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात शूटर एनकाउंटर में ढेर, हांसी जिम संचालक हत्याकांड का बदला पूरा
जोगबनी स्टेशन पर लावारिस मिला अधेड़ का शव: पहचान के लिए रेल पुलिस की गुहार
महामाया मंदिर में योग का महामंत्र: तपती गर्मी में शीतल रहने के गुर सिखा गए प्रो. एसके गुप्ता
क्या भारत में विलय का समय आ गया है? पीओके की जनता ने पाकिस्तान के खिलाफ फूंका बिगुल
फारबिसगंज में रेल कर्मी के घर दुस्साहसिक चोरी: 4 तोला सोना और नगदी लेकर फरार हुए चोर
पंडवानी की कोकिला तीजन बाई का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
ऑफिस में रोबोट का तांडव : अचानक बिगड़ा बैलेंस, लोगों पर बरसाने लगा लात-घूंसे!
किशनगंज में राजद का 30वां स्थापना दिवस: सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ फहराया परचम
यूपी की सियासी बिसात पर ‘चिराग’ की एंट्री: 2027 चुनाव में ताल ठोकने का किया ऐलान
पूर्णिया GMCH में ईएनटी मरीजों की भारी भीड़, माइनर सर्जरी से मिल रही बड़ी राहत