तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए आयोजित जनाजे की नमाज में ईरान का पूरा शीर्ष नेतृत्व एक साथ दिखाई दिया, लेकिन सबकी नजरें एक ही शख्स को खोज रही थीं—ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई। मोजतबा की गैरहाजिरी ने तेहरान में रहस्य और अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।
जनाजे में जुटे ईरान के दिग्गज तेहरान की ग्रैंड मोसल्ला में 97 वर्षीय शिया धर्मगुरु अयातुल्ला जाफर सोभानी ने नमाज का नेतृत्व किया। इस दौरान राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर कलीबाफ और आईआरजीसी (IRGC) के प्रमुख जनरल अहमद वाहिदी समेत देश के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे। खामेनेई के तीन बेटे मसूद, मीसम और मुस्तफा भी सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए, लेकिन मोजतबा कहीं नजर नहीं आए।
मोजतबा की सुरक्षा और सस्पेंस जानकारों का मानना है कि 28 फरवरी को हुए एयर स्ट्राइक के बाद से ही मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक जीवन से दूर हैं। चर्चा है कि वे उस हमले में घायल हुए थे और इजरायल की हिट लिस्ट में होने के कारण उन्हें गुप्त स्थान पर रखा गया है। वर्तमान में मोजतबा का ही नेतृत्व है जो अमेरिका के साथ शांति वार्ता और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर पर्दे के पीछे से बातचीत कर रहा है।
ट्रंप के खिलाफ आग उगलते नारे शोकसभा के दौरान तेहरान में माहौल बेहद आक्रामक रहा। वहां लगे पोस्टरों में डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या की मांग की गई। कार्यक्रम के दौरान कवि मोहम्मद रसूली ने भीड़ से पूछा, दुनिया का सबसे दुष्ट आदमी (ट्रंप) अभी तक जिंदा क्यों है? जवाब में भीड़ ने अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
वाशिंगटन से ट्रंप का खुला चैलेंज उधर, वाशिंगटन में अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त तेवर अपनाए। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ईरान की सेना को पूरी तरह तबाह कर दिया है। ट्रंप के इस बयान ने तनाव को और बढ़ा दिया है।
अंतिम संस्कार की रूपरेखा अयातुल्ला खामेनेई का पार्थिव शरीर ईरान और इराक के विभिन्न शहरों में ले जाया जाएगा। सोमवार को तेहरान में जनाजा निकाला जाएगा, जिसके बाद गुरुवार को मश्हद की इमाम रजा दरगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। फिलहाल, अमेरिका के साथ जारी शांति वार्ता को इस राष्ट्रीय शोक के कारण रोक दिया गया है।
Besides Sepreme Leader Mojtaba Khamenei, the martyred Ayatollah Ali Khamenei had three other sons—Mustafa, Masoud, and Meysam—who attended the farewell ceremony.
— IRIB (Islamic Republic of Iran Broadcasting) (@iribnews_irib) July 5, 2026
He also had two daughters, Bushra and Hoda; Bushra achieved martyrdom alongside her father. pic.twitter.com/zu04IpCLkB
अमेरिका की चेतावनी बेअसर: खामेनेई के अंतिम संस्कार में जुटे 70 देशों के दिग्गज
इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार: हार के बाद ईशान किशन ने बताई सबसे बड़ी कमजोरी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने रचाई शादी: मुकेश अंबानी और राज ठाकरे बने साक्षी
खामेनेई के जनाजे में दिखे तीन बेटे, पर सुप्रीम लीडर मोजतबा क्यों रहे नदारद?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को देख दंग रह गए जैकब बेथल, कहा- उनके खिलाफ खेलना अजीब था
हेरा फेरी 3 पर छिड़ी कानूनी जंग: अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने जारी की सख्त चेतावनी
मुंबई-पुणे में बारिश का तांडव: कुर्ला में एक की मौत, कई इमारतें जमींदोज
पूर्व गृह सचिव का सनसनीखेज दावा: परिवार के गहनों से बनी सोने की रामचरितमानस को गार्ड रूम में फेंका, ट्रस्टी के व्यवहार से आहत
अमित शाह के दौरे से ठीक पहले कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़
बाबर आजम की धमाकेदार वापसी: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की नई टेस्ट टीम का ऐलान