पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरों के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। खराब फॉर्म से जूझ रही पाक टीम में बड़े बदलाव करते हुए नेतृत्व की कमान एक बार फिर बाबर आजम को सौंप दी गई है। शान मसूद को कप्तानी से हटा दिया गया है, लेकिन वे बतौर खिलाड़ी टीम में बने रहेंगे।
शाहीन अफरीदी समेत 3 दिग्गजों की छुट्टी टीम चयन में काफी सख्ती दिखाई गई है। स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और स्पिनर नौमान अली को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, फिटनेस समस्याओं के कारण शकील फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन उम्मीद है कि वे इंग्लैंड सीरीज से पहले वापसी कर लेंगे।
युवा खिलाड़ियों को मिला बड़ा मौका टीम में मोहम्मद अली और आमिर जमाल की वापसी हुई है। इसके अलावा, चयनकर्ताओं ने भविष्य को देखते हुए युवा प्रतिभाओं पर दांव लगाया है। उबैद शाह, स्पिनर अली उस्मान और अवैस जफर पहली बार पाकिस्तान टीम के लिए अपना डेब्यू करते नजर आ सकते हैं।
पाकिस्तान का 16 सदस्यीय टेस्ट स्क्वाड बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, आमिर जमाल, सलमान अली आगा, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उबैद शाह, मोहम्मद अवैस जफर, मोहम्मद गाजी गौरी और साजिद खान।
दौरों का पूरा शेड्यूल
वेस्टइंडीज सीरीज:
इंग्लैंड सीरीज:
बाबर आजम की कप्तानी में टीम का यह बदलाव पाकिस्तान क्रिकेट की दिशा बदल पाएगा या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। फैंस की नजरें अब वेस्टइंडीज में होने वाले पहले टेस्ट पर टिकी हैं।
OFFICIAL: PAKISTAN TEST SQUAD ANNOUNCED! 🇵🇰🏏
— Kashif (@KashifNdmCric) July 5, 2026
AQIB JAVED has officially announced Pakistan s 16-member Test squad for the West Indies tour.
Babar Azam returns as Pakistan s Test captain!
Pakistan Squad:
🇵🇰 Babar Azam (C), Imam-ul-Haq, Azan Awais, Abdullah Fazal, Awais Zafar,…
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट : तेज हवाओं और हाई टाइड ने बढ़ाई मुसीबत, प्रशासन ने की घर में रहने की अपील
बेटा जिंदा है भी या नहीं? फिल्म सतलुज के साथ फिर चर्चा में आया जसवंत सिंह खालरा का मार्मिक वीडियो
भारी बारिश और गर्मी का कहर: कई राज्यों में स्कूल बंद, सरकार ने जारी किए निर्देश
फीफा विश्व कप 2026: राफिन्हा की वापसी से ब्राजील को मिली बड़ी राहत, नॉर्वे के खिलाफ मैच पर टिकी नजरें
मैं बायसेक्शुअल थी, लड़कियों से रहे रिश्ते... : लॉक अप 2 में आकांक्षा चमोला का चौंकाने वाला खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्या मेक्सिको के खिलाफ वियाग्रा लेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी? कोच थॉमस ट्यूशेल ने तोड़ी चुप्पी
उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है... , 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए श्रेयस अय्यर
ऑनलाइन जुए का कर्ज़ बना दरिंदगी की वजह: छात्र ने महिला को कुएं में धकेला, 21 घंटे मौत से लड़ी जंग
हरियाणा के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की दिवाली: वेतन में 2100 रुपये की बंपर बढ़ोतरी, जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी
फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड की नींद उड़ाने होटल के बाहर पहुंचे फैंस, रातभर मचा बवाल