पूर्णिया: जलालगढ़ प्रखंड के नूर नगर गांव में बीती रात भीषण आग लगने से एक गरीब मजदूर का परिवार सड़क पर आ गया है। इस घटना में न केवल छत छिन गई, बल्कि जीवन भर की कमाई और बेटी की शादी के लिए जमा की गई पूंजी भी जलकर स्वाहा हो गई।
रात के अंधेरे में बरपा कहर निजगेंहूंवा पंचायत के वार्ड-9 निवासी इसराइल अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। रात करीब तीन बजे गर्मी और घुटन महसूस होने पर उनकी नींद खुली। देखते ही देखते घर के छप्पर से आग की लपटें उठने लगीं। इसराइल ने किसी तरह शोर मचाकर पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाला, जिससे जान तो बच गई, लेकिन घर का सामान नहीं बचाया जा सका।
बेटी की शादी के सपने बने राख मजदूरी कर पेट पालने वाले इसराइल ने अपनी बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ी थी। उन्होंने शादी के लिए पहले से ही फर्नीचर, नए कपड़े, बर्तन और अनाज खरीदकर रखा था। इस आग में सबसे बड़ा नुकसान बेटी के होने वाले पति के लिए खरीदी गई नई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का हुआ, जो पूरी तरह जलकर कोयला बन गई। इसके अलावा घर के जरूरी कागजात और नकदी भी खाक हो गई। जानकारों के अनुसार, पीड़ित को करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों की कोशिशें रहीं नाकाम शोर सुनकर पड़ोसी आग बुझाने के लिए पानी और बालू लेकर दौड़े, लेकिन पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया था। देखते ही देखते पूरा घर धू-धू कर जल गया। उपसरपंच मो. कयाम ने रात भर घटनास्थल पर रहकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
प्रशासनिक राहत और जांच के आदेश घटना की सूचना मिलते ही अंचल प्रशासन हरकत में आया है। अंचल अधिकारी (CO) मो. सबीहूल हसन ने बताया कि राजस्व कर्मचारी सत्यजीत कुमार को घटनास्थल पर भेजकर नुकसान का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।
सीओ ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग की नियमावली के अनुसार जल्द ही अनुग्रह अनुदान राशि (मुआवजा) का चेक सौंपा जाएगा। फिलहाल पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में तिरपाल और सूखा राशन उपलब्ध कराया गया है।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
मुंगेर का मिनी देवघर : 500 साल पुराना पंचमुखी नाथ मंदिर, जहां हर मन्नत होती है पूरी
भरत तिवारी एनकाउंटर: अब आर-पार की लड़ाई, 9 जुलाई से मां का अनिश्चितकालीन अनशन
15 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी का भावुक संदेश, बोले- देश के लिए अपना बेस्ट दूंगा
पौआखाली में ₹1.03 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मालदा से किशनगंज तक फैला है नेटवर्क
पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन: छत्तीसगढ़ की पंडवानी क्वीन ने दुनिया को कहा अलविदा
सहरसा का पतरघट अंचल बना फरियादियों की परेशानी का केंद्र : 300 से अधिक मामले लंबित
अररिया के सीमावर्ती गांवों में गूंजेगी खेल की गूंज, SSB संभालेगा खेल मैदान और नशामुक्ति का जिम्मा
टी20 इतिहास में अक्षर पटेल का शतक : ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
सुन रहे हो न विनोद : पीएम मोदी के एक डायलॉग ने गुजरात में मचाया धमाल, वायरल हुआ वीडियो
चाय, बन-मस्का और सियासी हुंकार: लखनऊ की गलियों से नितिन नवीन ने फूंका 2027 का बिगुल