टीवी जगत की मशहुर निर्माता एकता कपूर का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, लेकिन इस बार वजह शो की कहानी नहीं बल्कि AI का विवादित इस्तेमाल है। शो में भगवान श्रीकृष्ण को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए दिखाए जाने पर दर्शकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
क्या है पूरा विवाद? शो के एक हालिया एपिसोड में तुलसी को जेल में दिखाया गया है। इस दौरान उन्हें सांत्वना देने के लिए AI से तैयार किए गए भगवान श्रीकृष्ण प्रकट होते हैं। दृश्यों में श्रीकृष्ण को तुलसी से बातचीत करते हुए दिखाया गया है। जैसे ही इस सीन की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही दर्शकों ने एकता कपूर को निशाने पर ले लिया।
रोजगार छिनने के लगे आरोप दर्शकों का सबसे बड़ा ऐतराज इस बात पर है कि भगवान के किरदार के लिए किसी असली अभिनेता को कास्ट करने के बजाय AI का इस्तेमाल किया गया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, एकता कपूर कलाकारों का रोजगार छीन रही हैं। किसी कलाकार के हिस्से का काम AI को दे दिया गया, जिससे एक कलाकार की दिहाड़ी मारी गई है।
लोगों का कहना है कि ड्रैगन या सांप जैसे काल्पनिक किरदारों के लिए तकनीक का इस्तेमाल समझ आता है, लेकिन धार्मिक पात्रों के लिए ऐसा करना असंवेदनशील है।
हिंग्लिश संवादों पर फूटा गुस्सा केवल विजुअल ही नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण के बोलने के तरीके और संवादों पर भी लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। दर्शकों का कहना है कि भगवान के मुंह से जेल जैसे शब्द और हिंग्लिश भाषा का इस्तेमाल काफी अजीब और अटपटा लग रहा है।
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, ऐसा लगता है एकता कपूर AI का कोई फ्री वर्जन इस्तेमाल कर रही हैं, जिसकी क्वालिटी बेहद खराब है। वहीं, एक अन्य ने भगवान के संवादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कारागार की जगह जेल शब्द का प्रयोग करना पूरी तरह से गलत है।
एकता कपूर का रुख दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब एकता कपूर को AI के इस्तेमाल पर ट्रोल किया गया हो। इससे पहले नागिन 7 में भी AI के प्रयोग को लेकर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। हालांकि, फिलहाल इस पूरे विवाद पर एकता कपूर या उनकी प्रोडक्शन टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बता दें कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी के 26 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए एकता ने टीम और कलाकारों का आभार जताया था। शो में हाल ही में 10 साल का लीप आया है, जिसके बाद से ही कहानी में ऐसे प्रयोगों की भरमार देखी जा रही है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या दर्शकों के बढ़ते विरोध के बाद एकता अपने इस AI प्रयोग को जारी रखती हैं या नहीं।
Someone please cancel ekta Kapoor s ai subscription b/c she ain t stopping 😭😭🙏🏼🙏🏼 pic.twitter.com/MK2jwKb16E
— 𝓼✿ (@ankaheenbatein) July 3, 2026
भ्रष्टाचार करो पर परसेंटेज कम रखो: अंबरनाथ डिप्टी मेयर का विवादित बयान सुन सन्न रह गई पूरी सभा
भारत-जापान की दोस्ती से खौफ में पाकिस्तान, पूर्व उच्चायुक्त बासित ने मानी कूटनीतिक हार
उद्घाटन के 2 महीने बाद ही मिसिंग लिंक पर गड्ढे: वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट की दावों की खुली पोल
IND vs ENG: अभिषेक-वैभव की आतिशी शुरुआत, तिलक के फिनिश से भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य
क्या खामेनेई की विदाई बदले की शुरुआत है? तेहरान की सड़कों पर गूंजता प्रतिशोध का शोर
राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय को जाना होगा जेल , महामंडलेश्वर का सनसनीखेज दावा
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक डेब्यू: सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
झारखंड की नई उड़ान: AI और स्टार्टअप के दम पर बदल जाएगी राज्य की तस्वीर
1 किलो चावल के लिए 3000 लीटर पानी की दरकार, मानसून की बेरुखी से सुखाड़ की चपेट में धान के खेत
लखीसराय मद्य निषेध विभाग में बड़ा फेरबदल: दीपक कुमार सिंह संभालेंगे कमान, विभा कुमारी का हुआ तबादला