अंबरनाथ नगर परिषद की हालिया जनरल मीटिंग में एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार कर दिया है। नगर परिषद के डिप्टी मेयर और महायुति के नेता सदाशिव पाटिल ने भरी सभा में भ्रष्टाचार और चोरी का न केवल समर्थन किया, बल्कि इसे एक नियम के तौर पर पेश कर दिया।
भ्रष्टाचार करो, बस थोड़ा कम : विवादित बयान
मीटिंग के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए सदाशिव पाटिल ने बेहद बेबाकी से तर्क दिया कि भ्रष्टाचार और चोरी होनी ही चाहिए, लेकिन वह बहुत अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार होना चाहिए, लेकिन उसका परसेंटेज एकदम कम होना चाहिए।
यहीं नहीं, उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों और अन्य सदस्यों से भी सवाल किया कि क्या वे उनकी बात से सहमत नहीं हैं, यह कहते हुए कि आपको भी बहुत सी बातें पता हैं।
मेयर ने पकड़ा सिर, टोका तो भी नहीं माने पाटिल
पाटिल जब भ्रष्टाचार का महिमामंडन कर रहे थे, उस समय बगल में बैठीं मेयर तेजश्री करंजुले असहज हो गईं। उन्होंने पाटिल को टोकते हुए चेतावनी दी कि वह क्या बोल रहे हैं, सामने पत्रकार बैठे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि मेयर तेजश्री ने खुद भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के वादे के साथ चुनाव जीता था। अपने ही सहयोगी को सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार का समर्थन करते देख मेयर इतनी हताश हुईं कि उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया। बावजूद इसके, पाटिल अपनी बात पर अड़े रहे।
विपक्ष का हमला: यही है सत्ता का असली चेहरा
इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में खलबली मच गई है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह बयान सत्ताधारी दल की कार्यप्रणाली और उनकी सोच को दर्शाता है। वडेट्टीवार ने सवाल उठाए कि क्या भ्रष्टाचार का खुलेआम समर्थन करने के लिए पाटिल पर कोई कार्रवाई होगी या फिर उन्हें प्रोत्साहन दिया जाएगा?
जनता में आक्रोश: क्या भ्रष्टाचार अब राजनीतिक धर्म है?
अंबरनाथ के नागरिकों में इस बयान को लेकर भारी गुस्सा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस जनप्रतिनिधि को जनता के टैक्स के पैसों की रक्षा करनी थी, यदि वही चोरी को जायज ठहराने लगे, तो विकास कार्यों की पारदर्शिता पर भरोसा कैसे किया जा सकता है? यह घटना भारतीय राजनीति के गिरते स्तर का एक शर्मनाक उदाहरण बनकर सामने आई है।
“भ्रष्टाचार आणि चोरी काही प्रमाणात झालीच पाहिजे, फक्त टक्केवारी कमी असावी!” - अंबरनाथ नगरपालिकेचे उपनगराध्यक्ष सदाशिव पाटील.#Corruption #Maharashtra #Ambernath pic.twitter.com/cesUN4ZNNZ
— Nimo Bhau (@NimoBhau) July 4, 2026
कुलपति पर ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ का मामला: जेपी कॉलेज के प्राचार्य को शोकॉज, 24 घंटे में मांगा जवाब
स्टंप माइक में कैद हुई वैभव और अभिषेक की बातचीत, वायरल हुआ वीडियो
केतन अग्रवाल केस: वायरल वीडियो ने सिया गोयल के दावों की खोली पोल?
अमेरिका के सुपरमार्केट में मची अफरातफरी, क्या ये सब्जी मंडी जैसी भीड़ हमारी घटती साख का सबूत है?
15 साल की उम्र में इतिहास: वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार डेब्यू और दिग्गजों की खास लिस्ट में एंट्री
पंजाब कांग्रेस में फिर जागा सीएम चेहरे का जिन्न, चन्नी की दावेदारी पर क्या बोले राजा वड़िंग?
बाथरूम के नीचे दफन था पति का कंकाल: 45 दिनों तक लाश पर नहाती रही पत्नी, खौफनाक सच आया सामने
क्या DigiLocker में डॉक्यूमेंट होने पर भी सीज हो सकती है आपकी गाड़ी? ट्रैफिक नियमों का सच जानिए
होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, वरना भुगतने होंगे गंभीर परिणाम: ब्रिटेन और फ्रांस पर भड़का ईरान
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: 15 साल की उम्र में डेब्यू कर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड