किशनगंज के मनोरंजन क्लब इलाके के हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से चल रही लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान होने वाला है। विद्युत विभाग ने इलाके में तीसरे नए ट्रांसफार्मर को लगाने का काम शुरू कर दिया है।
पुराने ढांचे पर भारी बोझ इलाके में आबादी बढ़ने के बावजूद बिजली का ढांचा दशकों पुराना था। अब तक पूरा भार महज दो ट्रांसफार्मरों पर टिका था। स्थिति यह थी कि शाम होते ही वोल्टेज इतना गिर जाता था कि पंखे धीमे चलने लगते थे और पानी की मोटर तक शुरू नहीं हो पाती थी। ओवरलोडिंग के कारण महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के जलने का डर हमेशा बना रहता था।
गोसवारा समिति की मुहिम लाई रंग इस बदहाली से तंग आकर गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब ने मोर्चा संभाला। समिति के पदाधिकारियों ने बार-बार विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता (EE) से मुलाकात की और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग उठाई। संगठन की निरंतर कोशिशों और स्थानीय निवासियों की एकजुटता के कारण आखिरकार विभाग नया ट्रांसफार्मर लगाने पर सहमत हुआ।
कैसे सुधरेगी बिजली व्यवस्था? समिति के सचिव मिक्की साहा ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगने से मौजूदा दोनों ट्रांसफार्मरों पर लोड आधा हो जाएगा। इससे बिजली का भार समान रूप से बंट जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को स्थिर और गुणवत्तापूर्ण वोल्टेज मिल सकेगा। बार-बार होने वाले फॉल्ट से भी मुक्ति मिलेगी।
निवासियों में खुशी, जल्द काम पूरा करने की मांग सड़क किनारे ट्रांसफार्मर का स्ट्रक्चर खड़ा होते देख स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। अब मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून की उमस को देखते हुए इस काम को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि यह पुरानी समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सके।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
रोहित और विराट की उम्र पर कपिल देव का बड़ा बयान: जब तक रन बन रहे हैं, तब तक कोई सवाल न करे
ग्वालियर स्टेशन पर शर्मनाक तस्वीर: पत्नी-बच्चे के सामने आरोपी को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
बिहार में अब नीति आयोग की तर्ज पर होगा विकास: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
राम मंदिर में सोने की रामायण लापता: पूर्व गृह सचिव के चौंकाने वाले दावे से मचा हड़कंप
मॉनसून सत्र 2026: जेल गए तो जाएगी कुर्सी? मोदी सरकार के अग्निपरीक्षा वाले बिलों से संसद में मचेगा घमासान
लखीसराय मद्य निषेध विभाग में बड़ा फेरबदल: दीपक कुमार सिंह संभालेंगे कमान, विभा कुमारी का हुआ तबादला
TMC में बड़ा फेरबदल: ममता के फैसले से खफा चंद्रिमा भट्टाचार्य का इस्तीफा
मुंबई की बारिश बनाम सोशल मीडिया की सियासत: अमित साटम ने राज ठाकरे को दिया करारा जवाब
मूसलाधार बारिश के बीच आमिर खान के घर सजी शादी की महफिल, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग करेंगे तीसरी शादी
पूर्णिया विश्वविद्यालय का बड़ा बदलाव: पीएचडी का नया ड्राफ्ट और 1 वर्षीय पीजी कोर्स को मिली मंजूरी