नई दिल्ली: राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे घेरे में लेते हुए उनसे चुप्पी तोड़ने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि अब समय मन की बात का नहीं, बल्कि धन की बात करने का है।
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगल भवन अमंगल हारी चौपाई का उल्लेख करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर दान करने वाले लोगों के साथ ठगी हुई है। कांग्रेस का आरोप है कि वोट और सीट चोरी के बाद अब चढ़ावा चोरी ने देश के हर श्रद्धालु को छलनी कर दिया है।
कांग्रेस ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अयोध्या में पहले से मौजूद शंकराचार्यों के ट्रस्ट को दरकिनार कर मोदी सरकार ने अपने चहेते लोगों (BJP-RSS) का नया ट्रस्ट क्यों बनाया? कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस ट्रस्ट को RTI के दायरे से बाहर रखकर बड़े घोटाले की पटकथा लिखी गई थी।
पार्टी ने दावा किया कि राम मंदिर में 40 दिनों के भीतर 70 बार चोरियां हुईं, लेकिन न तो इसका कोई CCTV बैकअप है और न ही SIT की रिपोर्ट सार्वजनिक की जा रही है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, जब राम मंदिर बनने का श्रेय लेने की होड़ मची थी, तो अब चोरी होने पर जिम्मेदारी लेने से क्यों कतरा रहे हैं?
कांग्रेस ने इस पूरे मामले की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चार सूत्रीय मांगें रखी हैं:
कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि सरकार के संरक्षण के बिना मंदिर प्रबंधन में इस स्तर की धांधली संभव नहीं है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस तीखे हमले का जवाब किस तरह देती है।
*हमारी मांग:
— Congress (@INCIndia) July 3, 2026
• श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए
• ट्रस्ट के कामकाज और वित्तीय लेन-देन की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए
• प्रधानमंत्री मोदी चढ़ावा चोरी पर चुप्पी तोड़ें और देश के सामने अपना पक्ष रखें
• ट्रस्ट के गठन से पहले राम… pic.twitter.com/nX0BfZSgUa
केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस कस्टडी में भी नहीं पिघला सिया गोयल का दिल, मीडिया को दिखाई मिडल फिंगर
अमरनाथ यात्रा पर पीएम मोदी की खास अपील: श्रद्धालुओं से मांगे 5 संकल्प , जानें क्या हैं वो अहम निर्देश
ई-रिक्शा बंद करने वाला ऐप बना मुसीबत: 3 साल की जेल और 5 लाख का जुर्माना, क्या है BAT-BMS का सच?
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर मचा घमासान: मुंबई इंडियंस ने KKR से मांगे ये दो मैच विनर
पुणे मर्डर केस: आरोपी सिया गोयल ने सरेआम मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर , संजय गुप्ता के सपोर्ट के बाद बढ़ा हौसला?
11 साल के बच्चे ने रौंदे 10 बौद्ध भिक्षु: थाईलैंड में सड़क पर खौफ का मंजर, कानूनी दांव-पेच में फंसा मामला
पाकिस्तान में मौत का सफर: बलूचिस्तान में खाई में गिरी ओवरलोडेड बस, 40 यात्रियों की दर्दनाक मौत
गौहर खान का फूटा गुस्सा: पति जैद और एक्स कुशाल के बीच सांप बनकर फूट डालने पर निखिल चिनप्पा को लगाई फटकार
राम मंदिर चंदा चोरी: विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- पीएम मोदी से बात हो गई, जेल जाएंगे चंपत राय
लाइवस्ट्रीम पर किस करना पड़ा भारी, इंडोनेशिया में कपल को सरेआम मिले 21-21 कोड़े