क्या है मामला? सोशल मीडिया पर इन दिनों BAT-BMS नाम का एक ऐप तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस ऐप की मदद से बीच रास्ते में चलते हुए ई-रिक्शा को बंद किया जा सकता है। कुछ शातिर लोग इसी तकनीक का इस्तेमाल कर रिक्शा को हैक कर रहे हैं और फिर मदद के नाम पर चालकों से 200-300 रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं।
कैसे काम करता है यह खतरनाक ऐप? यह ऐप चीन की कंपनी शेन्ज़ेन ग्रेनर्जी टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित किया गया है। आधुनिक ई-रिक्शा की बैटरियों में ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) तकनीक होती है, जिसका काम बैटरी के तापमान, वोल्टेज और करंट को मॉनिटर करना होता है। शातिर लोग इसी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फायदा उठाकर ऐप के जरिए बैटरी के आउटपुट को बंद कर देते हैं, जिससे रिक्शा बीच रास्ते में ही रुक जाता है।
कानून की नजर में यह साइबर अपराध इंटरनेशनल कमीशन ऑफ साइबर सिक्योरिटी लॉ के चेयरमैन पवन दुग्गल के मुताबिक, आज के ई-रिक्शा महज गाड़ियां नहीं, बल्कि चलते-फिरते कंप्यूटर सिस्टम हैं। किसी के डिजिटल सिस्टम में बिना अनुमति के घुसना और उसे नुकसान पहुंचाना पूरी तरह से गैरकानूनी है। इसे मजाक समझने की गलती न करें, क्योंकि यह सीधा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के दायरे में आता है।
जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान यदि आप इस ऐप का इस्तेमाल किसी भी ई-रिक्शा को रोकने के लिए करते हैं, तो आप गंभीर मुसीबत में फंस सकते हैं। आईटी एक्ट की धारा 66 और 43 के तहत, इसे कंप्यूटर सिस्टम के साथ छेड़छाड़ माना जाता है। पकड़े जाने पर दोषी को 3 साल तक की जेल और 5 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
हादसों को न्योता कानूनी कार्रवाई के अलावा, इस तरह की हरकत किसी बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। व्यस्त सड़क पर चलते ई-रिक्शा को अचानक बंद कर देना पीछे से आ रहे वाहनों के लिए खतरा पैदा करता है। इसलिए, रील या सोशल मीडिया के ट्रैप में फंसकर इस तरह के खतरनाक प्रयोग करने से बचें। ऐसा करना न केवल अनैतिक है, बल्कि आपकी आजादी भी छीन सकता है।
⚠️ Chinese BAT-BMS App Can Reportedly Stop E-Rickshaws Mid-Ride
— Amit Amir Anthony (@AmitWorldPeace) June 30, 2026
The BAT-BMS app is developed by a company Shenzhen Grenergy Technology Co., Ltd.
Reports claim the BAT-BMS app can connect to unsecured e-rickshaw BMS units via Bluetooth and turn off the battery output, cutting… pic.twitter.com/tDiFmY6Soi
अल्फा का सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिस्पॉन्स: आलिया पर भारी पड़ीं शरवरी, कहानी ने किया निराश
पानी और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते : सिंधु जल संधि पर भारत के साथ खड़ा हुआ अफगानिस्तान
सहारनपुर का पवित्र कुंड विवाद: CM योगी की पूजा वाले स्थान पर नमाज, भड़के हिंदू संगठन
मेटा पर सरकार का डिजिटल प्रहार : इंस्टाग्राम विज्ञापनों और व्हाट्सएप फीचर्स पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई: एक छोटे से ताबूत ने झकझोरा पूरी दुनिया का दिल
अमरनाथ यात्रा: शिवभक्तों के नाम PM मोदी का खास संदेश, यात्रा के दौरान मांगे 5 अहम संकल्प
फिर चोकर्स साबित हुआ दक्षिण अफ्रीका: 11वीं बार टूटा वर्ल्ड कप का सपना, सेमीफाइनल से बाहर
हर्ष फायरिंग कांड: क्या जेल जाएंगे भाजपा विधायक राजू सिंह? फैसला कल, बचाव पक्ष ने मांगी नरमी
व्यूज के चक्कर में बंद हो रहे ई-रिक्शा , सरकार ने चाइनीज ऐप पर लगाया बैन
सावधान बिहार! अगले 72 घंटे आफत लाएंगे; IMD ने जारी किया डबल अलर्ट